CM जयराम ठाकुर ने लता मंगेशकर और MLA के पिता के निधन पर किया शोक व्यक्त

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, जिन्होंने आज मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अन्तिम सांस ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इनका जाना कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। लता जी ने आजीवन स्वर और सुर की साधना की है। कला क्षेत्र में उनका अनुकरणीय योगदान, कला जगत से जुड़े समस्त कलाकारों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों तथा उनके प्रशंसकों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने विधायक के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविन्द्र धीमान के पिता जगन नाथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, जिनका आज पैतृक गांव जांगल में निधन हो गया। वे 96 वर्ष के थे।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में 2.34 लाख हेक्टेयर क्षेत्र बागवानी के अधीन, 4 वर्षों में 31.40 MTल फल उत्पादन- HP शिवा से 7 जिलों के 25,000 किसान लाभान्वित

Sun Feb 6 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला बागवानी क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में आय के विभिन्न स्रोत उत्पन्न कर लोगों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हो रहा है। वर्तमान में राज्य में 2.34 लाख हेक्टेयर क्षेत्र बागवानी के अधीन है। गत चार वर्षों में प्रदेश में 31.40 लाख मीट्रिक टन फल उत्पादन […]

You May Like

Breaking News