file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

SJVN ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर शिमला में चलाया पौधरोपण अभियान

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के नेतृत्व में एसजेवीएन ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत शिमला में वृक्षारोपण अभियान आयोजित करके पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

इस अवसर पर, अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक),  पंकज पोरवाल, मुख्य सतर्कता अधिकारी तथा लेफ्टिनेंट कर्नल लखविंदर सिंह, 133 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इको डोगरा ने वृक्षारोपण किया। यह वृक्षारोपण अभियान हिमाचल प्रदेश राज्य वन विभाग के सहयोग से शिमला के चमियाणा क्षेत्र में आयोजित किया गया।

अजय कुमार शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में देवदार, ओक, अखरोट, अनार तथा अन्य वृक्ष प्रजातियों के 150 पौधे रोपित किए गए हैं। उन्होने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने में सहायक होगी।

इस वृक्षारोपण अभियान में 133 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इको डोगरा, हिमाचल प्रदेश राज्य वन विभाग के अधिकारियों तथा एसजेवीएन कारपोरेट मुख्यालय, शिमला के विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हरित भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम के रूप में सक्रिय सहभागिता की।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल की "शांशा" पंचायत देश में प्रथम, 2 पंचायतों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

Thu Jun 4 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला/दिल्लीहिमाचल प्रदेश की पंचायतों ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2026 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में लाहुल-स्पीति जिले की शांशा पंचायत और मंडी जिले की लोहारड़ी पंचायत को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।शांशा पंचायत को देश में […]

You May Like

Breaking News