अब भाजपा कार्यालय शिमला में एक एक कर मंत्री सुनेंगे कार्यकर्ताओं की समस्याएं, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने की शुरुआत

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

अब भाजपा कार्यकर्ताओ को अपनी समस्याओं को लेकर सचिवालय के चक्कर नही काटने पड़ेंगे।विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा अब संगठन और सरकार के बीच तालमेल बनाने में जुटी है।  कार्यकर्ताओ की समस्याओं को सुनने के लिए मंत्री भाजपा के प्रदेश कार्यालय दीपकमल में बैठेंगे। जहा भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। 

मंगलावर को शहरी मंत्री सुरेश भारद्वाज प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठे, जहा कार्यकर्ताओ की समस्याओं को सुना और उनका समाधान भी किया गया। आने वाले दिनों में अन्य मंत्रियों की भी ड्यूटी लगेगी। 

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि केंद्र में भी भाजपा की सरकार है और दिल्ली भाजपा कार्यालय में मंत्री बैठते है और कार्यकर्ताओ की समस्याओं को सुनते है।

हाल में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और भाजपा के राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय हुआ था कि सभी मंत्री प्रदेश कार्यालय में बैठेंगे। इसका मकसद वे कार्यकर्ता जो सचिवालय नही जा सकते है उनकी समस्याओं का निदान पार्टी कार्यालय में किया जाए।

इसको देखते हुए ही आज से शुरुआत की गई है ताकि सरकार और संगठन के बीच संवाद हो और उनकी समस्याओं को भी सुना जा सके। बुधवार को शिक्षा मंत्री गोबिंद ठाकुर पार्टी कार्यालय में बैठेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

कैबिनेट बैठक के निर्णयों के बाद नए कोविड नियम की अधिसूचना जारी, स्कूल, जिम-लंगर धार्मिक कार्यक्रम सब खुले- कोरोना मुक्ति की ओर हिमाचल

Tue Feb 15 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में किए निर्णयों के बाद आज नए कोविड नियमों की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत कोविड गाइडलाइंस के अनुरूप सभी स्कूल 17 फरवरी से खोले जाएंगे। इसके अलावा सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स और स्विमिंग पूल खोलने की भी मंजूरी दे सी […]

You May Like