प्रदेश का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, हरोली व ऊना उत्सव पुनः होंगे शुरू- मुकेश अग्निहोत्री

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ऊना
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ में आयोजित आभार उत्सव में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने अपार समर्थन के लिए हरोली विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से उन्हें क्षेत्र की जनता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है, जिसके लिए वह सदैव ऋणी रहेंगे।
 उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल तथा हर खेत के लिए सिंचाई सुविधा प्रदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बीत क्षेत्र के लिए 75 करोड़ रुपये की लागत से बीत-2 सिंचाई योजना तैयार की जा रही है।


उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का संतुलित व समान विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र का चंहुमुखी विकास बिना किसी राजनीतिक भेदभाव से सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने  कहा कि क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हरोली उत्सव तथा ऊना उत्सव पुनः शुरू किए जाएंगे।
समारोह में प्रमुख कलाकार मशहूर सूफी पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल, हिमकैपस नर्सिंग महाविद्यालय बढेड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगड़ के विद्यार्थियों, भाषा कला एवं संस्कृति विभाग और नटराज सांस्कृतिक दल बिलासपुर के कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी डॉक्टर सिम्मी अग्निहोत्री व सुपुत्री आस्था अग्निहोत्री, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रमोद कुमार, हरोली कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि तथा भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

नए विधायकों की हिमाचल विधानसभा में दो दिवसीय ट्रेनिंग सम्पन्न, नियमावली, व्यवस्था और कार्यप्रणाली की दी गयी जानकारी

Wed Feb 1 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश 14 वीं विधानसभा में पहली बार चुनाव जीत कर आए 23 विधायकों के लिए आयोजित दो दिन का प्रशिक्षण आज सम्पन्न हुआ। इस कार्यशाला में पार्लियामेंट रिसर्च स्टडीज की टीम द्वारा विधायकों को प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया नेता प्रतिपक्ष […]

You May Like