IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

राज्यपाल से मिले सुक्खू, कुलपतियों की नियुक्ति पर रखी अपनी बात, बोले- राज्यपाल की नाराजगी जायज, संवाद से सुलझाएंगे विवाद

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

राजभवन से कुलपतियों के नियुक्ति संबंधी बिल से शुरू हुए विवाद को शांत करने के लिए आज सीएम सुक्खू राज्यपाल से मिलने राजभवन में मिले। तक़रीबन चार महीनों के बाद सीएम सुक्खू का राज्यपाल से मिलना हुआ।

बीते रोज ही राज्यपाल ने विश्व विद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति संबंधी बिल को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया था।

उन्होंने कहा था कि बिल राजभवन में नहीं है बल्कि सरकार के पास ही पड़ा है ऐसे में कृषि मंत्री कुलपतियों की नियुक्ति नहीं होने पर राजभवन को गलत दोष दे रहे हैं।

सीएम सुक्खू ने राज्यपाल से मुलाकात कर कहा कि कुछ मसलों को लेकर राज्यपाल ने नाराजगी जताई है जो जायज़ भी है।

योगा डे पर सरकार की तरफ़ से कोई मंत्री, विधायक राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल नही हुआ जिसको लेकर राज्यपाल ने नाराजगी जताई है जबकि कुलपतियों की नियुक्ति संबंधी बिल भी सरकार के पास ही है।

संवाद की कमी के चलते ऐसा हुआ है इसलिए भविष्य में राज्यपाल से संवाद को बेहतर बनाया जायेगा ताकि इस तरफ़ की गलतफहमी न हो। सरकार कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर जल्द फैसला ले लेगी।

प्रदेश में बरसात के मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए गए हैं और वह स्वयं भी देखरेख कर रहे हैं।

बीते वर्ष बरसात में हुए नुकसान को देखते हुए सीएम सुक्खू ने इस वर्ष लोगों को वर्षा के समय एहतियात बरतने और नदी नालों से दूर रहने की अपील की है।

कानून व्यवस्था के प्रश्न पर सीएम सुक्खू ने कहा कि कानून की नज़र में सभी लोग एक समान है वह चाहे आम आदमी हो या कोई नेता हो।

बिलासपुर की घटना में पुलिस कानून के तहत काम कर रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ को सरकार बर्दास्त नहीं करेंगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार ने बदले 9 BDO, जानें कौन कहां

Sun Jun 30 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर प्रदेश के अलग अलग खंडों में तैनात 9 BDO अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए है। जानें कौन कहां हुआ तैनात…

You May Like

Breaking News