IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल में बुधवार व वीरवार को भारी वर्षा की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी-सभी से सतर्क रहने की अपील

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

मौसम विभाग ने 19 और 20 मई को प्रदेश के अधिकांश भागों में आॅरेंज अलर्ट यानि भारी वर्षा की चेतावनी दी है। इसी के मद्देनजर उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने जिलावासियों को आवश्यक एतिहात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने 21 से 23 मई के बीच भी जिला के विभिन्न भागों में वर्षा व ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है।
डाॅ. ऋचा वर्मा ने जिलावासियों को विशेषकर बुधवार और वीरवार को नदी-नालों व ऊंचे इलाकों की ओर रूख न करने को कहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से रात्रि के समय वाहन न चलाने और पहाड़ी की ओर वाहन पार्क न करने की भी चेतावनी दी है।

उन्होंने जिलावासियों से सैलानियों को भी इस चेतावनी के बारे में जानकारी प्रदान करने को कहा है। उन्होंने वर्षा व बर्फबारी के दौरान अटल टनल के दोनों छोर की ओर रूख करने से परहेज करने को कहा है।
उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि जिला में कोरोना कफ्र्यू भी जारी है जिसके चलते अत्यावश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकलने की अनुमति है। इसलिये आम जन की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि अगले दो दिनों के दौरान लोग अपने घरों में ही रहें। पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों से भी अपील की है कि अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें और किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की स्थिति में तुरंत जिला प्रशासन अथवा 1077 पर सूचित करें। मौसम विभाग के अनुसार 24 मई को मौसम साफ रहेगा।  

Share from A4appleNews:

Next Post

राकेश सिंघा के आरोप- सरकार के कुछ चहेते डॉक्टर नहीं दे रहे कोविड डयूटी,अभी भी वक्त नहीं तो करेंगे बेनकाब, MS ने नकारे

Wed May 19 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलामाकपा नेता और ठियोग से विधायक राकेश सिंघा ने आरोप लगाया कि हिमाचल सरकार के चहेते डॉक्टर कोरोना में ड्यूटी नहीं दे रहे हैं। सिंघा ने बताया कि बुधवार को शिमला में एक स्टाफ नर्स की कोरोना के कारण मौत हो गई जिसके बाद उन्हर सार्वजनिक टूट पर […]

You May Like

Breaking News