सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

बड़ी खबर- हिमाचल में कर्मचारियों के तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध, अधिसूचना जारी

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों पर लगी पूर्ण रोक को अगले आदेशों तक जारी रखने का फैसला किया है। कार्मिक विभाग द्वारा 3 जून 2026 को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 6 अप्रैल 2026 से लागू ट्रांसफर बैन यथावत प्रभावी रहेगा।
सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, उपायुक्तों, मंडलीय आयुक्तों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों और स्वायत्त संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि बिना सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का तबादला न किया जाए।


गौरतलब है कि प्रदेश में सरकार ने पहले लगभग 400 तबादलों को विशेष अनुमति के तहत मंजूरी दी थी। अब नए आदेश के बाद सामान्य तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध जारी रहेगा और किसी भी मामले में नियमों के तहत पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
सरकार ने आदेशों के सख्ती से पालन के निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में मर्ज होंगे 10 कॉलेज, 75 से कम छात्रों वाले संस्थानों पर एक्शन

Fri Jun 5 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रदेश के 10 सरकारी महाविद्यालयों का नजदीकी जिला मुख्यालय स्थित कॉलेजों में विलय किया जाएगा। इन कॉलेजों में नए प्रवेश भी बंद […]

You May Like

Breaking News