सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शिमला में राज्यपाल से की भेंट

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन शिमला में में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से जुड़े कई पारस्परिक हितों के मुद्दों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क सम्पर्क को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया ताकि परिवहन व्यवस्था में सुधार हो सके और स्थानीय निवासियों तथा पर्यटकों की यात्रा अधिक सुगम बने।
राज्यपाल ने कहा कि दोनों हिमालयी राज्यों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और धार्मिक, सांस्कृतिक तथा ईको-टूरिज्म स्थलों तक बेहतर पहुँच सुनिश्चित करने के लिए आधारभूत ढांचे का विकास आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इससे आर्थिक विकास में भी मदद मिलेगी। स्थानीय समुदायों को कनेक्टिविटी की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी और दोनों राज्यों के लोगों के बीच आपसी सम्पर्क और मजबूत होगा।  
उन्होंने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की साझा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर भी चर्चा की। साथ ही पर्यटन, संस्कृति और आधारभूत संरचना विकास के क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने की संभावनाओं पर विचार किया गया।
राज्यपाल ने क्षेत्रीय विकास और सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड सरकार के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पड़ोसी राज्यों के बीच मजबूत सहयोग हिमालयी क्षेत्र के समग्र विकास और समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

"एंटी-चिट्टा जन आंदोलन बना जन-जन का अभियान: शिमला में 8,000 से अधिक लोगों ने जागरूकता मैराथन में लिया हिस्सा

Fri Jun 5 , 2026
प्रेस विज्ञप्ति “एंटी-चिट्टा जन आंदोलन बना जन-जन का अभियान: शिमला में 8,000 से अधिक लोगों ने जागरूकता मैराथन में लिया हिस्सा माननीय मुख्यमंत्री ने दिया नशा मुक्त हिमाचल का प्रदेशव्यापी संदेश प्रतिभागियों को दिलाई एंटी चिटा एवं स्वच्छपर्यावरण की शपथ |महामहिम राज्यपाल ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी, दिलाई एंटी-चिट्टा […]

You May Like

Breaking News