पूर्व मंत्री डॉ रामलाल मारकण्डा ने समर्थकों सहित BJP से दिया इस्तीफा, कांग्रेस से चुनाव लड़ने के संकेत

एप्पल न्यूज़, केलंग

लाहौल स्पीति में सियासी उठा पटक के बीच आज पूर्व मंत्री रामलाल मारकण्डा लाहौल स्पीति पहुँचे ।

  केलंग में आयोजित पार्टी बैठक व शक्ति प्रदर्शन के बीच जब भाजपा टिकट आबंटन कांग्रेस के बागी विधायक रवि ठाकुर को किया गया तो बैठक में कुछ पल के लिये  मारकण्डा व कार्यकर्ता भावुक हो उठे।

हताश मारकण्डा ने भाजपा के सभी पदों और पार्टी से अपने समर्थकों समेत इस्तीफा दे दिया। उन्होंने संकेत दिया कि वे कांग्रेस से चुनाव लड़ सकते हैं ।

  इस बीच मारकण्डा ने ऐलान किया कि वे चुनाव अवश्य लड़ेंगे और लाहौल स्पीति के भविष्य को ध्यान में रखते हुए फैसला लेंगे कि किसी पार्टी या आजाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ेंगे ।

उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी व संगठन को उन्होंने अपने खून पसीने से सींचा है। आज शीर्ष नेतृत्व ने कुठाराघात किया और टिकट ऐसे व्यक्ति को दिया जो  50 करोड़ रुपये लेकर  पार्टी से बिक गए।

उन्होंने रवि ठाकुर पर आरोप लगाते हुए कहा कि  निजी स्वार्थ व भूमि विवाद के चलते  उन्होंने काँग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर आरोप लगाए की विधायक को सताया जा रहा है ।

 मारकण्डा ने कहा कि समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि आज  उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दिया है।

  जिला भाजपा संगठन पदाधिकारी ने सामुहिक इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि  किसी पार्टी से या निर्दलीय लड़ेंगे, इसक़ा फैसला लाहौल स्पीति के हित को देखकर लेंगे ।

Share from A4appleNews:

Next Post

हल्ला- कांग्रेस के बाग़ी रवि ठाकुर का शिमला में NSUI ने किया घेराव, तनावपूर्ण माहौल में बोले- गद्दारों का आगे भी जारी रहेगा विरोध

Tue Mar 26 , 2024
भाजपा ने की निंदा चुनाव आयोग से शिकायत की कही बात एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस से बगावत के बाद भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायकों को अब विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लाहौल स्पीति से पूर्व में विधायक रहे व उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ […]

You May Like

Breaking News