IMG-20240928-WA0004
IMG-20240928-WA0004
previous arrow
next arrow

शिमला में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, चुनाव नतीजों पर हुआ मंथन, अनुराग ठाकुर बोले- दायित्व में होता रहता है बदलाव

IMG-20240928-WA0003
IMG_20241012_102135
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन पार्टी मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में हुआ, बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई। 

कोर ग्रुप की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, सुरेश कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, पूर्व मंत्री राजीव सहजल, विधायक रणधीर शर्मा, त्रिलोक जमवाल, राकेश जमवाल, महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा और त्रिलोक कपूर उपस्थित रहें। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बताया की कोर ग्रुप के माध्यम से सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को लोकसभा की चारों संसदीय सीटें बड़े एवं आरामदायक मार्जिन से जीतने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

बैठक में 2-3 अतिमहत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई, इन लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 61 विधानसभा क्षेत्र में बड़ी लीड दर्ज की है, लोक सभा चुनावों में वर्तमान प्रदेश सरकार के 12 मंत्रियों में से 10 मंत्री एवं मुख्यमंत्री अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव हारे है। यह एक बहुत महत्वपूर्ण विषय है जिसके लिए सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बधाई। 

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार तीसरी बार केंद्र में बनी है यह देश और हिमाचल वासियों के लिए गौरव का विषय है। इसी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नेता का राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते कार्यकाल सुपर सफल रहा है।

उसके उपरांत उनका केंद्र सरकार में दो बड़े महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेवारी मिली है जिसका उन्होंने कल कार्यभार भी संभाल लिया है, इसके लिए उनको विशेष रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं। 

बिंदल ने बताया की बैठक में आने वाले तीन उपचुनावों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।  

बैठक में चार लोकसभा की चुनावी जीत और दो उपचुनाव में जीत को लेकर भी चर्चा हुई। अब भाजपा के विधायकों की संख्या 25 से बढ़कर 27 हो गई है, इसी प्रकार राज्यसभा के सदस्यों की संख्या 2 से 3 हो गई है और लोकसभा सदस्यों की संख्या 3 से 4 हो गई है। 

बैठक में जीत के सिलसिले, लोक सभा चुनाव, 4 उपचुनावों में हार और आने वाले 3 उपचुनावों के जीतने पर मंथन हुआ। उन्होंने कहा की टिकट आवंटन पर फैसला केंद्र नेतृत्व तय करेगा।

बैठक को लेकर जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा को हिमाचल में चारों सीट पर जीत मिली है और 68 में से 61 विधान सभा क्षेत्र में भाजपा को लीड मिली है।

दो विधान सभा उप चुनाव भी भाजपा जीती है। कोर ग्रुप ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने और जेपी नड्डा को मंत्री बनने पर बधाई भी दी।

वहीं हमीरपुर से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक के लिए शिमला पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीजेपी ने उनको बहुत कुछ दिया है।

5 बार सांसद, युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री सहित कई महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियां पार्टी ने दी है और पार्टी में कार्यकर्ता हमेशा रहता है जबकि दायित्व बदलता रहता है। पार्टी जो भी आदेश करेगी वो एक कार्यकर्ता के रूप में उसे निभाएंगे।

दस वर्षों में मोदी सरकार ने हिमाचल को बहुत कुछ दिया है अब हिमाचल से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बड़ा मंत्रालय दिया है जिससे प्रदेश का विकास आगे बढ़ेगा। 4 लोकसभा व 3 राज्यसभा सांसद उनके साथ प्रदेश का विकास करने में सहयोग देंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

राहत- हिमाचल के लोगों के लिए PGI चंडीगढ़ में भी हिमकेयर कार्ड मान्य

Thu Jun 13 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला उत्तर भारत के सबसे बड़े स्वस्थ्य संस्थान PGI चण्डीगढ़ में हिमाचल के लोगों को अब हिमकेयर स्वास्थ्य कार्ड की कारलैंड सुविधा का लाभ मिल सकेगा। हिमाचलके लोगों के लिए चंडीगढ़ पीजीआई ने हिमकेयर कार्ड को मान्य कर दिया है जिस से रोगियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

You May Like

Breaking News