RHPS द्वारा ग्राम पंचायत बाड़ी के गाँव पाली में कटिंग एवं टेलरिंग प्रशिक्षण का किया समापन

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, बायल निरमंड

एसजेवीएन की सीएसआर निति के तहत कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत रामपुर एचपीएस द्वारा परियोजना प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए प्रभावित पंचायत बाड़ी के गाँव पाली में कटिंग एवं टेलरिंग प्रशिक्षण का समापन किया गया ।

आरसीईडी , चंडीगढ़ के माध्यम से चार माह तक चले इस प्रशिक्षण का समापन कार्यकारी निदेशक / परियोजना प्रमुख रवि चन्द्र नेगी द्वारा किया गया ।

मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों के लिए तैयार करना है.

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा और निदेशक कार्मिक एवं अध्यक्ष एसजेवीएन फाउंडेशन गीता कपूर के दिशा निर्देशों के अनुसार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किये जाते है ।

इस कार्यक्रम में 25 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया और प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को प्रमाण पत्र के साथ सिलाई मशीने भी प्रदान की गई ।
इस अवसर पर उप महाप्रबंधक कौशल्या देवी, सहायक प्रबंधक अमित कुमार और आरसीईडी, चंडीगढ़ के महाप्रबंधक श्री रंजन सहगल तथा ग्राम पंचायत बाड़ी के प्रधान, लीला वती तथा उप प्रधान मेला राम उपस्थित रहे ।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार ने लिया 1.36 लाख NPS कर्मचारियों को OPS प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय

Fri Jan 13 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला लोहड़ी एवं मकर सक्रांति के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आज यहां मंत्रिमंडल की पहली बैठक में प्रदेश के सभी एनपीएस कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने का एतिहासिक निर्णय लिया है। राज्य सरकार के इस […]

You May Like

Breaking News