CWC की बैठक के लिए CM सुक्खू और प्रतिभा सिंह आज जाएंगे कर्नाटक, गांधी जी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के शताब्दी समारोह में भी लेंगे भाग

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

कर्नाटक के बेलगाम में होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति CWC की बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कल शिमला से दिल्ली पहुंच गए थे।

वे आज हवाई मार्ग से कर्नाटक के लिए जाएंगे। उनका 30 दिसम्बर तक वापस लौटने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह दो दिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रॉजेक्ट्स को लेकर अपनी बात रखेंगे ताकि आगामी बजट में हिमाचल का ध्यान रखा जाए। साथ ही जीएसटी कंपनसेशन का मामला भी उठाया जाएगा।

वहीं प्रतिभा सिंह भी आज दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा कर्नाटक के बेलगाम को रवाना होंगी। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने बताया है कि 26 दिसम्बर को सीडब्ल्यूसी की बैठक में भाग लेने के बाद प्रतिभा सिंह 27 दिसम्बर को बेलगाम में महात्मा गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने के शताब्दी समारोह पर आयोजित स्मारक रैली में हिस्सा लेंगी।
इसके उपरांत  पार्टी के शीर्ष नेताओं व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला से भेंट कर  संगठन से जुड़े  सभी मसलों व पीसीसी के गठन को लेकर  आपसी विचार विमर्श भी करेंगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में किसानों - बागवानों के लिए मौजूदा सूखे और कम बारिश में नौणी के वैज्ञानिकों की एडवाइजरी, क्या करें और क्या नहीं..?

Thu Dec 26 , 2024
एप्पल न्यूज, सोलन डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय,नौणी द्वारा राज्य के कई हिस्सों में चल रहे शुष्क मौसम में फसल प्रबंधन के लिए किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। राज्य में आठ वर्षों में यानी 2016 के बाद से अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर महीने सबसे शुष्क दर्ज किए गए। […]

You May Like

Breaking News