file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

महाराष्ट्र के पूणे शहर में 14वें भारतीय छात्र संसद को सम्बोधित करेंगे कुलदीप पठानियां महाराष्ट्र के पूणे शहर में 14वें भारतीय छात्र संसद को सम्बोधित करेंगे

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

 हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 7 फरवरी को महाराष्ट्र के पूणे शहर में एम0 आई0 टी0 वर्ल्ड पीस युनिवर्सिटी द्वारा आयोजित 14वें भारतीय छात्र संसद में भाग लेने पूणे जा रहे हैं। गौरतलब है कि पठानियां एम0 आई0 टी0 विश्व शांति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 14वें भारतीय छात्र संसद की अध्यक्षता करेंगे तथा सत्र का संचालन भी करेंगे।

भारतीय छात्र संसद का आयोजन  8 फरवरी, 2025  को पूणे स्थित महाराष्ट्र तकनिकी संस्थान, विश्व शांति विश्वविद्यालय के परिसर में स्वामी विवेका नन्द सभा मण्डप में किया जा रहा है।

                    विधान सभा अध्यक्ष इस अवसर पर सत्र के लिए चयनित विषय “वाम, दक्षिण या अदृश्य? भारतीय राजनीति में विचारधाराएँ ” पर अपना सम्बोधन देंगे। 14वें भारतीय छात्र संसद में देश के विभिन्न भागों से हजारों छात्र भाग ले रहे हैं। भारतीय छात्र संसद के आयोजन का मुख्य लक्ष्य स्वच्छ नेतृत्व, महान लोकतन्त्र तथा सुशासन को बढ़ावा देना है। इसके आयोजन से जहाँ छात्रों में नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी वहीं उनका लोकतन्त्र की मजबूती में योगदान भी बढ़ेगा।

                    14वें भारतीय छात्र संसद को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रभारी डॉ0 कन्हैया कुमार, पूर्व लोक सभा सदस्य एवं पूर्व मंत्री पँजाब सरकार नवजोत सिंह सिद्दू, राजस्थान से लोक सभा सदस्य राज कुमार रोट तथा बिहार के उप- मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी सम्बोधित करेंगे।

                    जबकि पठानियां 9 फरवरी को देश के विभिन्न राज्यों से तथा अलग – अलग पार्टी के 250 विधायकों के लिए आयोजित होने वाले क्षमता निर्माण कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे तथा सत्र को भी सम्बोधित करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल विधानसभा में नौकरियों में धांधली की मांगी CBI जांच- बिक्रम ठाकुर

Wed Feb 5 , 2025
एप्पल न्यूज, देहरा कांगड़ा जसवां-परागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों को ठप करने और सरकारी भर्तियों में धांधली करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने भाई-भतीजावाद और बैकडोर एंट्री के जरिए अपने करीबी लोगों को नौकरियां […]

You May Like

Breaking News