राहत- HRTC ने पंजाब के लिए बंद किए सभी बस रूट किए बहाल, यात्रियों को बड़ी राहत

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पंजाब के लिए बंद की गई सभी बस सेवाएं बहाल कर दी हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

अमृतसर बस अड्डे पर 20 मार्च की रात HRTC की बसों के शीशे तोड़े जाने की घटना के बाद निगम ने सुरक्षा कारणों से 21 मार्च से 20 रात्रि ठहराव वाले रूटों को बंद कर दिया था।

इनमें 10 रूट अमृतसर, 4 होशियारपुर, 4 लुधियाना और 2 जालंधर के शामिल थे। अब स्थिति सामान्य होने और पंजाब प्रशासन द्वारा सुरक्षा का आश्वासन दिए जाने के बाद HRTC ने इन रूटों पर बस सेवा फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

वीरवार दोपहर से इन बसों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई और शुक्रवार से सभी बसें निर्धारित समय पर चलेंगी।

HRTC के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने इस मामले में पंजाब के डीजीपी और प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर सुरक्षा को लेकर चर्चा की थी।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इस विषय को गंभीरता से लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की थी और यात्रियों तथा कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग उठाई थी। उल्लेखनीय है कि हिमाचल की लगभग 600 बसें रोजाना पंजाब और उससे आगे के क्षेत्रों में संचालित होती हैं, जो दोनों राज्यों के बीच हुए आपसी समझौते के तहत चलती हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के शहरी स्कूलों में अब सभी सेकेंडरी स्कूल होंगे को- एड, शिक्षा सुधार की ओर कदम

Fri Apr 18 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के शहरी क्षेत्रों में स्थित कुछ सरकारी स्कूलों में को-एजुकेशन लागू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। पहले चरण में उन छह स्कूलों को को-एजुकेशनल […]

You May Like