Breaking- प्रधान महासंघ के दबाव में पंचायतीराज विभाग ने वापस लिया टेंडर सिस्टम का आदेश, अब “प्रधान ही खोलेंगे कोटेशन”

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज संस्थाओं में पंचायत प्रधानों द्वारा कार्य की कोटेशन खोलने की शक्तियां बीडीओ को देने के विरोध में प्रदेश प्रधान महासंघ के दबाव में पंचायतीराज विभाग ने टेंडर सिस्टम के लिए किए गए 5 अप्रैल के आदेशों को वापस ले लिया है।

नए आदेशों के अनुसार अब “प्रधान ही पहले की तरह कोटेशन” खोल कर कार्य आवंटित कर सकेंगे।

इस मुद्दे को लेकर 22 अप्रैल को प्रदेश भर के पंचायत प्रधान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिले और पंचायतीराज विभाग द्वारा किए गए इन आदेशों को निरस्त करने की मांग की थी।

इस पर सीएम ने तुरंत इस मांग को मन और कहा कि पंचायतीराज विभाग द्वारा बिना उनकी शांति के ये आदेश किए थे। क्योंकि वे खुद इस सिस्टम में रहे हैं और इस व्यवस्था से भली भांति वाकिफ है।

उन्होंने तुरंत इस मांग को स्वीकार कर आज अधिसूचना को वापस लेने के आदेश जारी करवा दिए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शिमला में निकाला "केंडल मार्च", CM सुक्खू, रजनी पाटिल ने भी लिया भाग

Fri Apr 25 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति द्वारा 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आयोजित केंडल लाइट मार्च में भाग लिया। केंडल लाइट मार्च का आयोजन शेरे-पंजाब से ऐतिहासिक रिज तक किया गया।इस मौके पर कांग्रेस पार्टी […]

You May Like

Breaking News