IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल सरकार ने बस किराए में की 15% वृद्धि, अब न्यूनतम 2.50 रुपए प्रति KM किराया

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में न्यूनतम बस किराये के बाद आम किराए में भी भारी बढ़ोतरी कर जनता को बड़ा झटका देने का काम किया है। सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों का 15 फीसदी किराया बढ़ाया का निर्णय लिया है। इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अधिसूचना के अनुसार साधारण बस में मैदानी सड़कों पर अब 1 रुपये 60 पैसे प्रतिकिमी व पहाड़ियों इलाकों की सड़कों पर 2 रुपये 50 पैसे प्रति किमी किराया तय किया गया है।

वहीं डीलक्स बस सेवा में मैदानी सड़कों में 1 रुपये 95 पैसे व पहाड़ी इलाकों में 3 रुपये 10 पैसे प्रति किमी किराया होगा।

एसी/सुपर लक्जरी बसों मैदान की सड़कों पर 3 रुपये 90 पैसे और पहाड़ी सड़कों पर 5 रुपये 20 पैसे की भारी बढ़ोतरी का निर्णय हिमाचल की जनता की जेब पर बोझ डालने जैसा साबित हो सकता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल को मिले प्रतिष्ठित अधोसंरचना पुरस्कार, CM सुक्खू ने टीम को दी बधाई

Thu May 8 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला सचिव लोक निर्माण विभाग और प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश सड़क एवं अधोसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचपीआरआईडीसीएल) डॉ. अभिषेक जैन ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को अधोसंरचना विकास और सड़क सुरक्षा में हिमाचल प्रदेश की उत्कृष्ट उपलब्धियों के सम्मान में प्राप्त दो ट्राफियां प्रस्तुत कीं।एचपीआरआईडीसीएल को हाल […]

You May Like

Breaking News