वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर डॉ. प्रकाश बादल को अमृतसर में मिलेगा “उत्कृष्टता पुरस्कार- 2025″

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश वन विभाग में कार्यरत और देश-विदेश में ख्यातिप्राप्त वन्यजीव फोटोग्राफर  डॉ. प्रकाश बादल को रोटरी क्लब अमृतसर “आस्था” द्वारा  बेहतरीन वाईल्द्लाइफ़ फोटोग्राफी और वन्यजीव संरक्षण के लिए  “व्यावसायिक उत्कृष्टता पुरस्कार – 2025″ से सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान उन्हें 25 जून 2025 (बुधवार) को शाम 7 बजे, रणजीत एवेन्यू, अमृतसर में आयोजित होने वाले रोटरी क्लब की चार्टर वर्षगांठ एवं सम्मान समारोह के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।

डॉ. प्रकाश बादल द्वारा वन्यजीवों के संरक्षण और जागरूकता के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को रोटरी क्लब ने विशेष रूप से सराहा है।

उनकी फोटोग्राफी और प्रकृति के प्रति समर्पित सेवाओं ने न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे देश में पारिस्थितिक संतुलन और जैव विविधता सर्नाक्षण में अहम भूमिका निभाई है।

डॉ. प्रकाश बादल को इससे पहले भी अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर सम्मान मिल चुका है और उनके द्वारा खींची गयी पक्षियों की तस्वीरों की  न केवल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हुई है,बल्कि उनकी तस्वीरों को अनेक अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर सम्मानजनक  स्थान भी मिला है।

डॉ.प्रकाश बादल हिमाचल प्रदेश के जुब्बल के रहने वाले हैं और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश वन विभाग में कार्यरत हैं| प्रकाश बादल ने देश के विभिन्न क्षेत्रों के पक्षियों की अनेक तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किया है।

रोटरी क्लब अमृतसर के अध्यक्ष डॉ. रणवीर बेरी ने बताया कि यह पुरस्कार न केवल एक व्यक्ति के योगदान का सम्मान है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश भी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

नीरज भारती की फेसबुक पोस्ट से मचा सियासी तूफान, मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के इस्तीफे की अटकलें तेज

Thu Jun 19 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब राज्य के कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के बेटे और पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के इस्तीफे की घोषणा कर दी। नीरज ने फेसबुक पर एक पोस्ट डालते हुए […]

You May Like

Breaking News