IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

“बाबा बालक नाथ धाम में गूंजे भजन, श्रद्धा के सागर में डूबा दियोट सिद्ध — कार्यक्रम में KKC अध्यक्ष राजीव राणा रहे मुख्य अतिथि”

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, दियोट सिद्ध/हमीरपुर

धर्म, आस्था और भक्ति के त्रिवेणी संगम का दृश्य बाबा बालक नाथ मंदिर, दियोट सिद्ध में देखने को मिला। जे.बी.डी. शाम बाडी कमेटी, जालंधर द्वारा आयोजित भव्य भक्ति संध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

कार्यक्रम की नींव रखने वाले स्वर्गीय ओंकार नाथ मेहता को इस अवसर पर श्रद्धांजलि दी गई। उनकी स्मृति में यह आयोजन हर वर्ष जालंधर धर्मशाला दियोट सिद्ध मे किया जाता है, जिसे अब मनोज मेहता ने पूरी श्रद्धा और समर्पण से संभाल रखा है।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे राजीव राणा, प्रदेश चेयरमैन असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस(केकेसी) जिनका स्वागत ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और पारंपरिक विधि से किया गया।

अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा, “बाबा बालक नाथ सिर्फ एक नाम नहीं, आस्था का वो स्तंभ हैं जो हर टूटे दिल को सहारा देते हैं। इस आयोजन में उपस्थित होकर आत्मा को शांति मिली।”

मुख्यातिथि राजीव राणा ने हमीरपुर वासियो की खुशहाली की मन्नत मांगी

चेयरमैन राजीव राणा ने कहा कि- सुक्खू सरकार की ओर से मंदिर के लिए की गई प्रमुख घोषणाएं में मंदिर परिसर में विशाल यात्री निवास,सीसीटीवी निगरानी, पेयजल सुविधा, मेडिकल कैंप, सुरक्षा बल की तैनाती,बाबा बालक नाथ मंदिर को धार्मिक पर्यटन सर्किट में शामिल करने प्रक्रिया को भी तेज़ किया गया।

मुख्य अतिथि राजीव राणा (केकेसी) ने सरकार द्वारा मंदिर में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू की सरकार धार्मिक स्थलों के संवर्धन को लेकर संजीदा है।

कार्यक्रम में सचिन चोपड़ा, चेतन मेहता, मुदित शर्मा, अंकुश, चंद्र, नीरज, रवि, अभी सहित कई कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Share from A4appleNews:

Next Post

विकास के मसीहा थे "वीरभद्र सिंह", हिमाचल के विकास में बड़ा योगदान- चन्द्र कुमार

Mon Jun 23 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा है कि वीरभद्र सिंह विकास के मसीहा थे। प्रदेश के विकास में वीरभद्र सिंह का बहुत बड़ा योगदान है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि एक मंत्री के तौर पर उन्होंने वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में उनसे बहुत […]

You May Like

Breaking News