file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

“पत्नी की विधानसभा” पर मेहरबान CM सुक्खू, आपदा प्रभावित क्षेत्र में एक करोड़ और पत्नी के क्षेत्र में 4.5 करोड़- विनोद कुमार 

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

सरकार की उपेक्षा की वजह से आपदा प्रभावितों को खुद खोलनी पड़ रही सड़क

एप्पल न्यूज, शिमला

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नाचन से विधायक विनोद कुमार ने कहा कि सुक्खू सरकार पक्षपात करने के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है।

प्रदेश के कई क्षेत्रों में आपदा आई है और सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सुविधा बहाल करने में कोताही बरत रही है। प्रभावितों को फौरी राहत देने में भी हफ्तों का समय लग गया।

कुछ लोगों को अभी भी नहीं मिली। अभी तक सड़कें नहीं खुली लेकिन मुख्यमंत्री महोदय अपनी पत्नी के विधानसभा क्षेत्र में खास मेहरबानी दिखा रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने देहरा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 4.50 करोड़ रुपए जारी किए हैं। 

विनोद कुमार ने कहा कि आपदा प्रवाहित क्षेत्र में हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है लेकिन वहां पर सुविधा बहाल करने के लिए नाम मात्र की सहायता दी जा रही है।

मंडी जिला में ही भारी भरकम तबाही हुई है लेकिन लोक निर्माण विभाग को सड़क बहाल करने के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की गई है।

जब शक्ति मंत्रालय को भी इसी तरह सैकड़ों करोड़ का नुकसान हुआ है लेकिन सरकार द्वारा नाम मात्र की धनराशि दी गई है।

सड़कें बंद होने की वजह से न बीमार अस्पताल पहुंच रहे हैं और न ही कृषि और बागवानी उत्पाद बाजार में। सरकार की राह देखते देखते लोग थक गए और खुद चंदा इकट्ठा करके सड़कें खोलने के लिए मशीने लगाई हैं।

ठेकेदारों और मशीन मालिकों से अपनी जेसीबी और पोकलैंड मशीन देने की गुजारिश कर रहे हैं। जिससे कम लागत में सड़कें खोली जा सके।

मुख्यमंत्री द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों की उपेक्षा किया जाना बहुत कष्टदायक है। आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने और वहां बिजली पानी और सड़क की सुविधा बहाल करना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता होनी चाहिए थी जो दुर्भाग्य वश नहीं है।

Share from A4appleNews:

Next Post

आज से "इतिहास" बनाएगी सुक्खू सरकार, 4 दिन तक लगातार होगी 4 "कैबिनेट बैठकें", बड़े फैसलों पर नज़र

Mon Jul 28 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमलाहिमाचल प्रदेश में सरकार ने इतिहास रचते हुए पहली बार चार दिन लगातार कैबिनेट बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में यह सिलसिला आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो गया है, जो 31 जुलाई तक चलेगा। इन बैठकों में हर […]

You May Like

Breaking News