file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

आपदा से जूझ रहा हिमाचल, कहां हैं लोक निर्माण मंत्री, लोगों से मदद मांग कर खुलवानी पड़ रही हैं सड़कें- विनोद कुमार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

आपदा से जूझ रहा है प्रदेश कहां हैं लोक निर्माण मंत्री : विनोद कुमार
प्रभावित खुद से मशीन लगवाकर, लोगों से मदद मांग कर खुलवा रहे हैं सड़क

शिमला: नाचन से भाजपा विधायक एवं भाजपा प्रदेश सचिव विनोद कुमार ने कहा कि प्रदेश आपदा के कठिन दौर से गुजर रहा है। बहुत जगहों पर तबाही मची हुई है। जन सुविधा पूरी तरीके से बहाल नहीं हुई हैं।

ऐसे में लोक निर्माण मंत्री कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। आपदा प्रभावित लोग उनकी रात देख रहे हैं। ज्यादा तो सड़के अभी भी पूरी तरीके से खुली नहीं है। ज्यादातर सड़कें बंद है।

प्रदेश के लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वह कहां हैं? जिस समय आपदा राहत के कार्यों को गति देने के लिए उन्हें हमारे साथ खड़ा होना चाहिए था उस समय वह नजर नहीं आ रहे हैं।

विनोद कुमार ने कहा कि जिस गति से सड़कों की बहाली का काम होना चाहिए था वैसा कुछ नहीं हो रहा है। बहुत जगहों पर सड़कें खोलने के लिए लोगों ने मजबूर होकर अपने संसाधनों से मशीनें लगवाई हैं। क्योंकि अभी तक लोक निर्माण विभाग वहां तक पहुंचा नहीं है।

ज्यादातर ग्रामीण और लिंक रोड बंद होने की वजह से लोग सामान्य आवाजाही तो दूर, जरूरत पड़ने पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं और उन तक राहत सामग्री पहुंचाने में भी बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

आपदा प्रभावित ज्यादातर इलाका कृषि बागवानी और फूलों की खेती से जुड़ा है। ज्यादातर उत्पाद जल्दी खराब हो जाते हैं और उन्हें समय से बाजार पहुंचाना होता है।

सड़कें खराब होने की वजह से आपदा से जो फसलें बच गई हैं वह भी बाजार नहीं पहुंच पा रही हैं। जब आपदाग्रस्त प्रदेश को माननीय मंत्री की सर्वाधिक आवश्यकता है तो माननीय मंत्री जी कहीं नजर ही नहीं आ रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

आखिर "आऊटसोर्स" कर्मचारियों का शोषण कब तक, पूछता है हिमाचल...?

Sat Jul 19 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कमल चैहान ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी का शोषण का दंश पिछले 15-20 वर्षों से झेल रहे है। सरकारें आती है आश्वासन देती है पर जमीनी स्तर पर आउटसोर्स के लिये कोई भी खड़ा नहीं होता। आज तो हालात बद से बदतर […]

You May Like

Breaking News