IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

बस की छत को चीरते हुए अंदर घुसी चट्टान, बस में सवार 30 यात्रियों की सांसे अटकी

IMG-20251110-WA0015
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, नकरोड़ (चंबा)

जिला चंबा में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नकरोड़ के पास सड़क से गुजर रही एक यात्री बस पर अचानक पहाड़ से चट्टान गिर गई।

चट्टान इतनी भारी थी कि बस की छत को चीरते हुए अंदर तक आ घुसी। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे।

गवाहों के अनुसार, बस सामान्य रफ्तार से आगे बढ़ रही थी, तभी ऊपर से एक बड़ी चट्टान टूटकर सीधे बस पर आ गिरी।

गनीमत यह रही कि चट्टान चालक की सीट के ठीक पीछे वाली खाली जगह पर गिरी। यदि वह किसी यात्री की सीट पर गिरती, तो गंभीर जानी नुकसान से इंकार नहीं किया जा सकता था।

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोककर स्थिति को संभाला। स्थानीय लोगों और प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है।

क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते पहाड़ों से पत्थर और चट्टानें गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। प्रशासन ने यात्रियों और चालकों से अपील की है कि ऐसे मौसम में पहाड़ी मार्गों पर यात्रा के दौरान सतर्क रहें।

Share from A4appleNews:

Next Post

मॉनसून सत्र के दौरान चाक -चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, 900 जवान होंगे तैनात, अधिकारियों को कड़े निर्देश- पठानियां

Tue Aug 12 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला मॉनसून सत्र के दृष्टिगत आज सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धी बैठक का आयोजन विधान सभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में किया गया जिसकी अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां द्वारा की गई। इस बैठक में हि0प्र0 पुलिस प्रमुख, अशोक तिवारी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सी0आई0डी0, ज्ञानेश्वर सिंह, […]

You May Like

Breaking News