IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

भावानगर से कंटेन्मेंट जॉन में की गई जरूरी सामान की 1823 होम डिलवरी, दवा व गैस सिलेंडर भी दिए- SDM

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, संदीप शर्मा भावानगर
कोरोना बायरस संक्रमण मामले आने के बाद कंटेंटमेंट जोन घोषित हुए भावानगर, पलिंगी, डैट सुंगरा और ग्राम पंचायत निचार में लोगों को जरूरी सामान के बाद कैश की होम डिलवरी करवाई जा रहीं हैं। प्रशासन द्वारा भावानगर में तीन पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद तीन किलोमीटर एरिया को 27 जून से कंटेंटमेंट जोन घोषित किया है।

\"\"


जबकि ग्राम पंचायत निचार के गरांगे में कोरोना मामले आने के बाद 3 जुलाई से पूरी पंचायत को ही कंटेंटमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। उसके बाद भावानगर, पलिंगी, डैट सुंगरा और ग्राम पंचायत निचार में लोगों की मूवमेंट पर पाबंदी है। प्रशासन द्वारा भावानगर, पलिंगी, डैट सुंगरा में 27 जून से 7 जुलाई तक जरूरी सामान की 1823 होम डिलवरी की गई है। इसके अलावा 80 लोगों को दवाईयां और 89 लोगों के घर पर गैस सिलेंडर पंहुचाए गए है।
जबकि ग्राम पंचायत निचार में 3 जुलाई को कंटेंटमेंट जोन घोषित होने के बाद अब तक 200 से अधिक जरूरी सामान की होम डिलवरी की जा रहीं है। जबकि ग्राम पंचायत निचार में 10 लोगों को दवाईयां घर पर पंहुचाई गई है।
एसडीएम भावानगर, मनमोहन सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा कंटेंटमेंट जोन क्षेत्र में लोगों को जरूरी सामान के साथ दवाई और कैश भी घर पर पंहुचा कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भावानगर, पलिंगी और डैट सुंगरा में यूको बैंक और ग्राम पंचायत निचार में यूनियन बैंक द्वारा लोगों को घर जा कर कैश भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश बनेगा जड़ी-बूटी उत्पादक राज्यः वन मंत्री

Fri Jul 10 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला    वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने यहां वन विभाग की ‘वन समृद्धि जन समृद्धि’ योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश जल्द ही देशभर में औषधीय जड़ी-बूटी उत्पादक राज्य बन कर उभरेगा। इस योजना के अन्तर्गत वर्ष 2018-19 में 34.12 लाख रुपये […]

You May Like

Breaking News