हिमाचल कैबिनेट- MLA से वॉइस चेयरमैन तक सभी के वेतन में 30% कटौती, 2 साल तक विधायक निधि कोरोना महामारी मे होगी ख़र्च

9
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

कोरोना के बीच हिमाचल में पहली बार हुई online केबिनेट बैठक,,,

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने भी अब केंद्र सरकार की तर्ज पर अपनी विधायक निधि का पैसा कोरोना महामारी पर खर्च करने का फैसला लिया है। हिमाचल में पहली बार ऑनलाइन यानी विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने ये निर्णय लिया है कि 2 साल तक विधायक निधि जनता की सेवा में नहीं लगेगी।

\"\"

इसका सारा पैसा कोरोना महामारी से लड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसकी कुल राशि 1 करोड़ 75 लाख रहेगी।
इसके साथ ही विधायकों के वेतन में भी 30 प्रतिशत की कटौती की गई है। इसमें चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की सैलरी में भी कटोति होगी।

केंद्र सरकार ने भी पिछले कल सोमवार को कैबिनेट में सांसद निधि स्थगित कर दी थी और सांसदों के वेतन में 30 फीसदी की कटौती की थी। इसके साथ ही राष्ट्रपति, राज्यपाल की भी सैलरी में कटोती होगी। इस तर्ज पर जयराम सरकार ने केंद्र का फैसला हिमाचल प्रदेश में भी लागू करने का फैसला लिया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डा. बिन्दल ने चिकित्सकों को भेंट किए गुलाब

Tue Apr 7 , 2020
एप्पल न्यूज़, सोलन डा. बिन्दल ने मैडिकल और पैरा मैडिकल कर्मियों के साथ सफाई और सुरक्षा कर्मियों के कार्यों की सराहना की   नाहन/सोलन-7 अप्रैल-विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज नाहन के विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, […]

You May Like

Breaking News