रामपुर बुशहर के भैरा खड्ड में पुलिस ने 17.150 ग्राम चिट्टा सहित 3 युवक किए गिरफ्तार

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

पुलिस थाना रामपुर की टीम ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के अंतर्गत तीन युवकों को चिट्टे (हेरोइन) की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम भैरा खड्ड क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान तीन संदिग्ध युवकों की गतिविधियों पर शक हुआ। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 17.150 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—

प्रशांत नेगी (27) पुत्र स्वर्गीय राजकुमार नेगी, निवासी ग्राम रक्छम, तहसील सांगला, जिला किन्नौर।

अविनाश ठाकुर (35) पुत्र विनोद कुमार, निवासी ग्राम रक्छम, तहसील सांगला, जिला किन्नौर।

दीवान जोश (28) पुत्र स्वर्गीय चंद्र भगत, निवासी गांव बोङिंग सारिंग, तहसील सांगला, जिला किन्नौर।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

DAV ALUMNI Association शिमला द्वारा केलटी में किया गया वृक्षारोपण

Sat Aug 23 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला DAV ALUMNI Association शिमला द्वारा शिमला ग्रामीण की ग्राम पंचायत बरमु के केलटी में वृक्षारोपण किया गया, एसोसिएशन के सदस्यों के अतिरिक्त डी ए वी सीनियर सकैंडरी स्कूल के छात्रों द्वारा देवदार के 50 पौधों का रोपण किया गया ! इस पौधारोपण मे एसोसिएशन के प्रधान सतीश […]

You May Like

Breaking News