सुधीर शर्मा ने CM सुक्खू के खिलाफ दिया “प्रिविलेज नोटिस”, सदन में झूठ और गलत आंकड़े देने पर दिया नोटिस

विधान सभा सचिवालय कर रहा गंभीरता से जांच

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रिविलेज नोटिस विधानसभा सचिवालय को सौंपा है जिसमें मुख्यमंत्री के खिलाफ सदन में झूठ बोलने और सदन को गुमराह करने का आरोप लगाए गए हैं।

विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि सचिवालय मामले की गहनता से जांच कर रहा है और आरोप सही नहीं होंगे तो नियमों के मुताबिक कार्रवाई होगी।

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्पष्ट किया कि यह विषय वर्तमान में विधानसभा सचिवालय के विचाराधीन है और इस पर गंभीरता से जांच की जा रही है कि नोटिस केवल पब्लिसिटी के लिए तो नहीं है।

विधानसभा सचिवालय देख रहा है कि इसमें कौन से तथ्य हैं और विधायक किस आधार पर यह आरोप लगा रहे हैं। यदि जांच में यह नोटिस निराधार पाया जाता है तो नियमों के अनुसार उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।   

वहीं कुलदीप ने कहा कि दिल्ली विधान सभा द्वारा विठ्ठलभाई पटेल के प्रथम निर्वाचित भारतीय अध्यक्ष के 100 वर्ष पूर्ण होने की स्मृति में आयोजित पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में उन्होंने भाग लिया।

पठानिया ने कहा कि “विठ्ठलभाई पटेल की भारत के संविधान और विधायी संस्थाओं को आकार देने में अहम भूमिका रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

"प्रसाद योजना" में शामिल होगी पवित्र "मणिमहेश यात्रा"- सुक्खू 

Tue Aug 26 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि चंबा जिले की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा और संबंधित पवित्र स्थलों को केंद्र सरकार की प्रसाद योजना में शामिल करने के प्रस्ताव का प्रदेश सरकार मूल्यांकन कर रही है। यह मूल्यांकन भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार […]

You May Like

Breaking News