बड़ी खबर- भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हिमाचल में 7 सितंबर तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी भारी बारिश और भूस्खलन के चलते प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी और निजी कॉलेजों व स्कूलों (डीआईईटी सहित) को 7 सितम्बर 2025 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि प्रदेशभर में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, पेड़ों के गिरने, सड़क अवरुद्ध होने, पेयजल और बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ ही सार्वजनिक ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। इसी के मद्देनज़र विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

सरकार ने साफ किया है कि शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों को इस अवधि में स्कूल-कॉलेज आने से छूट दी गई है। हालांकि संस्थानों के प्रधानाचार्य और मुखिया यह सुनिश्चित करेंगे कि जहां संभव हो, कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से जारी रहें।

आदेश में यह भी कहा गया है कि संस्थानों के प्रमुख परिसरों और संस्थागत संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। यदि स्कूल की संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की संभावना हो, तो उनकी रक्षा और अभिलेखों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

यह आदेश सचिव (शिक्षा) राकेश कनवर, आईएएस द्वारा जारी किया गया है और इसे सभी उपायुक्तों, शिक्षा विभाग के निदेशकों तथा संबंधित अधिकारियों को अनुपालन हेतु भेजा गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में 24 घंटे में 11 की मौत, 3526 करोड़ का नुकसान, CM सुक्खू ने राहत व बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश

Wed Sep 3 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली, पेयजल और सड़क संपर्क जैसी आवश्यक सेवाओं को शीघ्र बहाल करने […]

You May Like

Breaking News