मनाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 258.750 ग्राम चिट्टा और अवैध पिस्तौल सहित 4 आरोपी गिरफ़्तार

एप्पल न्यूज, मनाली

मनाली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना मनाली की टीम ने वोल्वो बस स्टैंड पर एक आई-20 कार (नं. PB 18U 8718) की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान गाड़ी से 258.750 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और एक पिस्तौल (KGF MADE IN USA) सहित दो जिंदा राउंड और मैगजीन बरामद की गई।

पुलिस ने मौके पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है –

  1. संजय कुमार (40 वर्ष), निवासी सिद्धपुर, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी (हि.प्र.)
  2. हरमोहित दीपसिंह (22 वर्ष), निवासी जहादपुर, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब)
  3. कृष्णा सिंह उर्फ मनीष (29 वर्ष), निवासी पटना (बिहार), हाल हजारा जालंधर (पंजाब)
  4. मंदीप सिंह (30 वर्ष), निवासी जहादपुर, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब)

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 21, 25, 29 मादक पदार्थ अधिनियम व धारा 25 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामद नशे की सप्लाई और नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

👉 मनाली पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के 34 स्वास्थ्य संस्थानों में शीघ्र लगेंगी नई सीटी स्कैन मशीन- शांडिल

Fri Sep 5 , 2025
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य ढांचे के आधुनिकीकरण व गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के विस्तार हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन   एप्पल न्यूज, शिमला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने यहां उच्च स्तरीय क्रय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश के 34 […]

You May Like

Breaking News