IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

रामपुर बुशहर में कांग्रेस सदस्यता अभियान ने पकड़ी रफतार, यशवंत छाजटा ने बैठक कर दिए सदस्य बढ़ाने के निर्देश

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

शिमला जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत छाजटा की अध्यक्षता में रामपुर बुशहर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रभारी सुरेश नागटा विशेष रुप से मौजुद रहे।

छाजटा ने रामपुर में चल रहे कांग्रेस सदस्यता अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस ने हाल ही में मंडी लोकसभा और तीन विधानसभाओं- अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई सीटों के लिए उपचुनाव में बड़ी जीत के बाद राज्य में पार्टी की सदस्यता का अभियान शुरू किया था।

रामपुर बुशहर में सदस्यता अभियान के दौरान प्रतिक्रिया मिली कि कांग्रेस पार्टी से लोगों को जुड़ने के लिए प्रेरित करने के मद्देनजर पार्टी के कैडर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने तक पहुंच रहे हैं और उनमें व्यापक उत्साह है। इस उत्साह को बरकरार रखें और ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूत करें।

प्रभारी सुरेश नागटा ने रामपुर कांग्रेस के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की कांग्रेस पदाधिकारियों को हर बुथ में जा कर सदस्यता अभियान को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य करने की आवश्यक्ता है।

उन्होंने दो टुक कहा की बुशहर का विकास कांग्रेस की देन है इसमे कोई दो राय नही। रामपुर की विकास की एक एक ईंट स्व वीरभद्र सिंह की देन है।

इस बैठक में जिला महासचिव दीपक, अशोक नेगी, विजेश गोयल, ब्लाक महासचिव देश रतन ,त्रिलोक भलूनी ,प्रीती ,डी डी कश्यप, जिला सचिव ध्रुव शर्मा ,अनिरुद्ध बिश्ट ,यशपाल सोनी, जसवीर ठाकुर, राहुल सोनी ,अंकुर, गौरव , इन्दु , पदमा व अन्य रहे मौजुद।

Share from A4appleNews:

Next Post

गोहर से चाँदपुर जा रही गाड़ी डडोह में दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत एक घायल

Tue Feb 22 , 2022
एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार मंडी पुलिस थाना गोहर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटला खनुला के दासनी (डडोह) कैंची मोड़ के समीप देररात एक जीप के गहरी खाई में लुढ़कने की घटना सामने आई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक अन्य […]

You May Like

Breaking News