IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

वीरभद्र सिंह IGMC में डॉक्टरों की निगरानी में, ऑक्सीजन लेवल 96% बीपी और शुगर भी नियंत्रण में

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आईजीएमसी के डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। ये जानकारी IGMC प्रशासन द्वारा दी गई है।
जानकारी के अनुसार वीरभद्र सिंह का ऑक्सिजन लेवल 96% है वहीं बीपी और शुगर भी नियंत्रण में है। लगातार डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं।

गौर हो कि वीरभद्र सिंह बीते करीब डेढ़ माह से इसी अस्पताल में भर्ती हैं। दो दिन पूर्व उनकी कोरोना जांच हुई तो कल रिपोर्ट में वह फिर से पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद उन्हें कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया।

उनके साथ उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह और ड्यूटी में तैनात नर्स भी पॉजिटिव आई हैं। अब उनके साथ तैनात कर्मचारियों और सभी प्राइमरी कांटेक्ट के भी कल सेम्पल लिए गए हैं जिनकी आज रिपोर्ट आई है।

वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य को लेकर उनके शुभचिंतक खासे परेशान हैं और पलपल की अपडेट ले रहे हैं। समर्थक उनके स्वास्थ्य लाभ केलिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने हिमाचल में 10 मातृ एवं शिशु अस्पतालों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

Sat Jun 12 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलामुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश के लिए स्वीकृत सभी 10 मातृ एवं शिशु अस्पतालों (एमसीएच) का निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण किया जाना चाहिए ताकि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर […]

You May Like

Breaking News