सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

दर्दनाक- ऊना के गगरेट में एंबुलेंस खाई में गिरी, 3 की मौके पर ही मौत 2 गंभीर रूप से घायल

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ऊना/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट उपमंडल में एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जहां टांडा मेडिकल कॉलेज से रेफर होकर मरीज को लुधियाना डीएमसी ले जा रही एंबुलेंस मंघुवाल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान संजय कुमार (55, पठियार), ओंकार चंद (84, मारंडा) और रमेश चंद (45, नूरपुर, कांगड़ा) के रूप में हुई है।

हादसे में घायल हुई रेणु बाला और एंबुलेंस चालक बॉबी को उपचार के लिए तुरंत होशियारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में सवार लोग कांगड़ा जिले के जसूर क्षेत्र से संबंधित थे और अपने बीमार परिजन को लेकर लुधियाना जा रहे थे।

हादसे के बाद पुलिस व स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य किया। यह घटना क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल पैदा कर गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

डिजास्टर एक्ट का उल्लंघन, DM के आदेशों की अवहेलना पर शिमला के कोचिंग सेंटर के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश

Sat Sep 6 , 2025
– संजौली में आकाश कोचिंग संस्थान ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के नियमों का किया उल्लंघन– एडीएम लाॅ एंड आर्डर ने संस्थान में की चैकिंग एप्पल न्यूज, शिमला शिमला शहर के संजौली में चल रहे निजी कोचिंग संस्थान आकाश पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप ने […]

You May Like

Breaking News