IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल कैबिनेट- पैट्रोल डीजल पर ‘सेस’, नर्स भर्ती आयु सीमा 18 से 45, एशिया की सबसे लंबी नड्डी ज़िपलाइन परियोजना निर्माण को मंजूरी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें राज्य के समग्र विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

मंत्रिमंडल ने हमीरपुर स्थित डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर स्थापित करने तथा 11 नए विभागों के सृजन और विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक पदों को भरने की मंजूरी दी।

सामाजिक सुरक्षा (पेंशन एवं भत्ता) नियम, 2010 में संशोधन कर लाभार्थियों को समयबद्ध पेंशन वितरण सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

राज्य में अप्रयुक्त भू-तापीय ऊर्जा संसाधनों के अन्वेषण और विकास को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय भू-तापीय ऊर्जा नीति को अपनाने, ऊर्जा निदेशालय को नोडल एजेंसी घोषित करने और स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति, 2021 में आवश्यक संशोधन को स्वीकृति दी गई।

अनाथों और विधवाओं की कल्याण योजनाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की प्रथम बिक्री पर ‘अनाथ एवं विधवा उपकर’ लगाने हेतु अध्यादेश लाने को मंजूरी दी गई, जो उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाले बिना इन योजनाओं के लिए पर्याप्त संसाधन सुनिश्चित करेगा।

मंत्रिमंडल ने 25 मेगावाट तक की चार जल विद्युत परियोजनाओं—6 मेगावाट खौली-II, 24 मेगावाट मलाणा-III, 21.9 मेगावाट मनालसू और 18 मेगावाट धनचो—का आवंटन, कांगड़ा जिले में धर्मशाला के समीप 4.3 किलोमीटर लंबी नड्डी ज़िपलाइन परियोजना (एशिया की सबसे लंबी) के निर्माण को मंजूरी दी।

के तरह सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर नीति में संशोधन कर इन-सर्विस और डायरेक्ट उम्मीदवारों के लिए कोटा निर्धारण, राज्य कर एवं आबकारी विभाग में सहायक आयुक्त के 11 पद भरने, शिमला जिले के हिरानगर स्थित मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के आवासीय संस्थान में 11 जॉब ट्रेनी पद, राजस्व विभाग के आपदा प्रबंधन सेल में 11 पद, तहसीलदार के 6 पद तथा लंबित मामलों के त्वरित निपटारे हेतु सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी।

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियर (बागवानी) के 4 जॉब ट्रेनी पद, हमीरपुर जिले के भरेरी स्थित वॉलीबॉल स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए 4 पद, असिस्टेंट स्टाफ नर्स पद की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष करने (SC/ST सहित पात्र वर्गों को 5 वर्ष की छूट), एआईआईएमएस बिलासपुर परिसर में 8 अतिरिक्त ब्लॉकों के निर्माण, हिमाचल प्रदेश औद्योगिक निवेश नीति, 2019 को 31 मार्च 2026 तक बढ़ाने का फैसला लिया।

शिमला जिले के ढली स्थित विशेष बच्चों के संस्थान को सिद्धांततः अधिग्रहित करने, क्रेच वर्कर व क्रेच हेल्पर भर्ती के लिए एसओपी को मंजूरी, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सोलन (बद्दी) में पोषण प्रोफाइलिंग व खाद्य परीक्षण हेतु चार नई प्रयोगशालाओं की स्थापना तथा सोलन के कंडाघाट स्थित संयुक्त परीक्षण प्रयोगशाला के उन्नयन शामिल है।

एलायंस एयर को दिल्ली–शिमला–दिल्ली और शिमला–धर्मशाला–शिमला मार्गों पर 46-सीटर विमान से सप्ताह के सातों दिन उड़ान की अनुमति, शिमला में नया आइस स्केटिंग रिंक बनाने और राजस्व अधिकारियों व ग्राम अधिकारियों के कार्य, नियुक्ति, वेतन व दंड से संबंधित प्रावधानों को सुव्यवस्थित करने हेतु हिमाचल भूमि राजस्व नियम, 2025 को मंजूरी दी गई।

Share from A4appleNews:

Next Post

हाईकोर्ट के आदेशों के तहत पंचायत चुनाव कराने पर कैबिनेट की सहमति

Mon Jan 19 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमलामुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पंचायत चुनावों को हाईकोर्ट के आदेशों के अनुरूप 30 अप्रैल से पहले कराने पर सहमति बन गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों के खिलाफ सुप्रीम […]

You May Like

Breaking News