IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

धर्मपुर से चंडीगढ़ जा रही HRTC बस की घुमारवीं के समीप टिप्पर के साथ जोरदार टक्कर, 16 घायल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रंजू जम्वाल बिलासपुर

धर्मपुर से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी की बस की टिप्पर के साथ जोरदार टक्कर हो गयी। जानकारी के अनुसार धर्मपुर डिप्पु की यह बस लदरौर से घुमारवीं जाते वक्त नसवाल के समीप दूसरी तरफ से आ रहे टिप्पर के साथ जा टकराई जिसमें बस में सवार 06 महिलाओं सहित 16 यात्री घायल हुए हैं।

वहीं घायलों में से बस चालक सहित 03 की हालत गम्भीर बनी हुई है. वहीं सड़क दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों व 108 एम्बुलेंस के जरिये घायलों को नागरिक अस्पताल घुमारवीं में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया।

गम्भीर रूप से घायल 01 बस चालक व 01 यात्री को हमीरपुर अस्पताल रेफर किया गया तो साथ ही एक यात्री को आईजीएमसी शिमला रेफर किया। घायल यात्री मंडी व बिलासपुर जिला से सम्बंध रखते है।

वहीं दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर भी घुमारवीं अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

एसडीएम राजीव ठाकुर ने बताया कि प्रशासन की तरफ से गम्भीर रूप से घायल लोगों को 05-05 हजार रुपये व मामूली घायलों को 02-02 हजार रुपये की फौरी राहत दी गयी है।

धर्मपुर-चंडीगढ़ एचआरटीसी बस में सवार अभिषेक का कहना है कि यह सड़क दुर्घटना टिप्पर चालक की वजह से हुई है और टिप्पर चालक की लापरवाही के चलते एचआरटीसी बस टिप्पर से जा टकराई।

वहीं घुमारवीं पुलिस ने मौके पर जाकर सड़क दुर्घटना के सम्बंध में मामला दर्ज कर आगमी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- हिमुडा अध्यक्ष एवं BJP उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा का निधन, ऊना में ली अंतिम सांस

Thu Aug 4 , 2022
एप्पल न्यूज़, ऊना भाजपा के उपाध्यक्ष एवं हिमुडा के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण शर्मा का निधन हो गया है। उन्होंने आज ऊना में अंतिम सांस ली। वर्तमान सरकार में उन्हें हिमुडा का अध्यक्ष बनाया गया था लेकिन ज्यादा सक्रिय नहीं रहे। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। […]

You May Like

Breaking News