रामपुर बुशहर में 22 ग्राम चिट्टे के साथ मृत मिला हरियाणा का युवक, 7 मामले पहले से थे दर्ज, पैरोल पर छूटा था तस्करी जारी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

दिनांक 05.03.2026 को रामपुर पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि भगवती होटल के समीप सतलुज नदी के किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस थाना की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच एवं कार्यवाही प्रारंभ की।

प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक की पहचान संदीप कुमार पुत्र श्री दलवीर सिंह, निवासी गांव जखोली, तहसील कलायत, जिला कैथल (हरियाणा), उम्र लगभग 34 वर्ष के रूप में हुई है। मौके के समीप लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करने पर उक्त व्यक्ति को सतलुज नदी की ओर जाते हुए तथा रास्ते में फिसलकर गिरते हुए देखा गया है।

मौके से मृतक के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मृतक के जुराब से लगभग 22.26 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) भी बरामद हुई है, जिसके संबंध में नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

अभी तक की सरसरी जांच में मृतक किसी नशे में ग्रस्त नहीं पाया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक चिट्ठे की इस खेप को स्थानीय युवाओं को बेचने आया था।

मुताबिक रिकार्ड मृतक के खिलाफ कुल 07 अभियोग हरियाणा के विभिन्न थानो मे पंजीकृत है, जिनमे से कुल 05 अभियोग चोरी , एक अभियोग हत्या, हत्या का प्रयास, Arms act व एक अभियोग उदघोषित अपराधी की श्रेणी मे दर्ज है । जो यह हत्या के अभियोग मे 06 वर्ष से जिन्द कारागार मे सजा काट रहा था तथा उक्त कारागार से 70 दिन के पैरोल पर माह जनवरी 2026 से 21 मार्च 2026 तक रिहा था ।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा परिजनों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के अंतर्गत की जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुझे 70 हजार करोड़ मिलते, तो आज हिमाचल कर्ज मुक्त होता, कभी बंद नहीं होगी ओपीएस- सुक्खू

Sat Mar 7 , 2026
एप्पल न्यूज़, नाचन मंडी  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र के दियारगी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए छातर में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल और कांग्रेस नेता नरेश […]

You May Like