खेल जोश के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश, सनशाइन स्कूल रामपुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक स्पोर्ट्स मीट

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

सनशाइन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर का वार्षिक स्पोर्ट्स मीट शनिवार को पाटबंगला स्थित खेल मैदान में धूमधाम एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आर.टी.ओ.) नरेश वर्मा एवं उनकी टीम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा विभिन्न खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विद्यार्थियों ने अनुशासन, ऊर्जा और खेल भावना का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थित अभिभावकों ने भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर आर.टी.ओ. नरेश वर्मा एवं उनकी टीम ने सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया। टीम द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सूचना, शिक्षा एवं संचार (आई.ई.सी.) सामग्री वितरित की गई।

साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करने, सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार अपनाने और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और उनके माता-पिता ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सभी के लिए सड़कों को सुरक्षित बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया।

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों व अभिभावकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क उपयोगकर्ताओं में जिम्मेदार व्यवहार की संस्कृति विकसित करना था। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी में सफल रहा मेगा मल्टी-स्पेशलिस्ट फ्री मेडिकल कैंप, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच दी निशुल्क दवाइयां

Sun Sep 27 , 2026
सीएमओ कुल्लू डॉ. रंजीत ठाकुर ने किया शिविर का शुभारंभएप्पल न्यूज़, आनी रविवार को हिमालयन हेल्थ.एनवायरमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी ‘हिम रक्षक’ की ओर से हिमालयन मॉडल स्कूल आनी के परिसर में मेगा मल्टी-स्पेशलिस्ट फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत शुभारंभ जिला स्वास्थ्य विभाग कुल्लू के […]

You May Like

Breaking News