आनी में सफल रहा मेगा मल्टी-स्पेशलिस्ट फ्री मेडिकल कैंप, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच दी निशुल्क दवाइयां

सीएमओ कुल्लू डॉ. रंजीत ठाकुर ने किया शिविर का शुभारंभ
एप्पल न्यूज़, आनी

रविवार को हिमालयन हेल्थ.एनवायरमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी ‘हिम रक्षक’ की ओर से हिमालयन मॉडल स्कूल आनी के परिसर में मेगा मल्टी-स्पेशलिस्ट फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत शुभारंभ जिला स्वास्थ्य विभाग कुल्लू के सीएमओ डॉ. रंजीत ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
संस्था के अध्यक्ष अमर चंद चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और संस्था की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था की स्थापना इसी वर्ष हुई है और संस्था द्वारा पौधरोपण तथा विभिन्न जागरूकता शिविरों सहित सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
मेडिकल कैंप में आनी क्षेत्र के साथ-साथ चवासी. छतरी. महोग सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर में मरीजों की शुगर. ब्लड प्रेशर.हड्डी रोग.स्त्री रोग. सर्जरी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं तथा आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं।
शिविर में डेंटल एंबुलेंस के माध्यम से दांतों की जांच और उपचार की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। दूरदराज के क्षेत्रों से आए वरिष्ठ नागरिकों और अन्य मरीजों की सहायता के लिए पीएम श्री स्कूल आनी की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सीएमओ डॉ. रंजीत ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और हिमाचल सरकार की ओर से आनी व निरमंड क्षेत्रों में दिव्यांगजनों के लिए भी मेडिकल बोर्ड की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है.ताकि लोगों को घर-द्वार के नजदीक स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिल सकें।
शिविर में करीब 1900 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस दौरान मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और उपचार की सुविधा मिली।
एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने मेडिकल कैंप में सेवाएं देने वाली चिकित्सक टीमों. स्वास्थ्य कर्मियों और स्वयंसेवियों के कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मंच पर चिकित्सा टीम और सहयोग करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर सीएमओ कुल्लू डॉ. रंजीत ठाकुर. हिम रक्षक संस्था के अध्यक्ष अमर चंद चौहान.प्रभारी डॉ. प्रवीण चौहान.बीएमओ आनी डॉ. बीपी मेहता.डॉ. ज्ञान ठाकुर.श्यामानंद. रफ्तार ठाकुर.मनमोहन शर्मा,l.प्रधान चमन भारती. प्रधान सरोजनी.देवेंद्र शर्मा. मोहर सिंह भारद्वाज. प्रवक्ता कुंदन शर्मा.टीकम शास्त्री सहित संस्था के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News