हिमाचल में “क्लास-4 पेंशनरों” को बड़ी राहत, 16 मई तक सारा “एरियर” भुगतान के निर्देश

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने क्लास-IV पेंशनरों के लंबित एरियर भुगतान को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) के कार्यालय से जारी निर्देशों में सभी विभागों को पेंशनरों के बकाया एरियर तुरंत जारी करने के आदेश दिए गए हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी ड्रॉइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर्स (DDOs) अपने-अपने बिल अगले दिन तक ट्रेजरी में जमा करवाएं और 16 मई 2026 तक भुगतान सुनिश्चित करें।


जारी आदेशों के अनुसार, यदि किसी स्तर पर वित्त विभाग से समन्वय की आवश्यकता पड़ती है तो संबंधित विभाग इसकी सूचना भी उपलब्ध करवाएंगे, ताकि भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो।

सरकार के इस निर्णय से हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से एरियर भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे थे।
इसके अलावा सरकार ने मेडिकल रीइम्बर्समेंट के लंबित मामलों को भी गंभीरता से लिया है। आदेशों में कहा गया है कि सभी श्रेणियों के मेडिकल प्रतिपूर्ति बिल भी तुरंत ट्रेजरी भेजे जाएं।

जरूरत पड़ने पर वित्त विभाग के साथ फॉलोअप के लिए संबंधित विभागों को जानकारी उपलब्ध करवाने को कहा गया है।
यह निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक के दौरान जारी किए गए। बैठक में प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और कर्मचारियों व पेंशनरों से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने पर जोर दिया गया।

आदेश की प्रति डीजीपी हिमाचल प्रदेश सहित कई विभागाध्यक्षों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
सरकार के इस कदम को कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

लंबे समय से लंबित भुगतानों को लेकर उठ रही मांगों के बीच यह फैसला राहत देने वाला माना जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

रकछम छितकूल सेक्चुरी में मिला "भूरे भालू" का फोटोग्राफिक रिकॉर्ड, एक साथ मादा और 2 शावक हुए कैमरे में कैद

Thu May 14 , 2026
एप्पल न्यूज़, किन्नौर राक्छम छितकुल वन्यजीव अभयारण्य की समृद्ध जैव विविधता पर एक बार फिर से ध्यान केंद्रित हुआ है, जब हाल ही में अभयारण्य क्षेत्र में एक मादा हिमालयी भूरे भालू को उसके दो शावकों के साथ कैमरे में कैद किया गया। यह उल्लेखनीय अवलोकन इस प्रजाति का अभयारण्य […]

You May Like

Breaking News