आजादी के 73 साल बाद भी कुमारसैन का सरठी गाँव सड़क सुविधा से वंचित

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुमारसेन

प्रदेश सरकार यूँ तो विकास के बड़े बड़े दावे करती है पर जब लोग आज़ादी के 73 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे तो सरकारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाज़मी है। शिमला जिला के अंतर्गत आने वाली कुमारसैन तहसील का सरठी गाँव आज भी सड़क सुविधा से वंचित है इस गाँव की आबादी लगभग 150 से अधिक है।

\"\"


गाँव के लोगों का कहना है उन्होंने कई बार सड़क सुविधा न होने के कारण आ रही समस्याओं से अपने क्षेत्र के चुने हुये जन प्रतिनिधियों को अवगत करवाया है पर उन्हें हर बार आश्वासन ही मिलते रहे हैं और किसी भी सरकार के चुने हुये नुमाइंदों ने अभी तक उनकी कोई सूद नहीं ली है।

ऐसे में कुमारसैन का सरठी गाँव जो सेब बाहुल्य क्षेत्र में आता है उनकी समस्यायें सेब सीजन नज़दीक आते ही दुगुनी हो जाती है क्यूँकि बिना सड़क के पेटियाँ को सड़क तक पहुँचाने में काफ़ी पैसें खर्च हो जाते है और कई बार लेबर भी नहीं मिलती ऐसे में जब गाँव के लोगों की आर्थिकी सेब की फ़सल पर ही निर्भर है और गाँव अभी तक सड़क सुविधा से वंचित है तो लोगों को भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में अब ग्रामीणों ने सरकार और ठियोग हल्के के विधायक राकेश सिंघा से मदद की गुहार लगायी है ताकी उन्हें भी रोड़ जैसी मूलभूत सुविधा मिल सकें।

वहीं स्थानीय विधायक राकेश सिंघा ने ग्रामीणों की समस्यायें सुनने के बाद उनकी समस्यायों का जल्द समाधान करने की बात कही

Share from A4appleNews:

Next Post

विक्रमादित्य सिंह बोले भाजपा में अंतर्कलह, सूट सिला कर लाइनों में मंत्री बनने के लिए बैठे है विधायक

Fri Jun 12 , 2020
अप्पले न्यूज़, शिमला ज्वालामुखी से भाजपा विधायक रमेश धवाला द्वारा अपनी ही पार्टी संगठन मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोंलने को लेकर कांग्रेस ने भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा ओर बीजेपी के अंदर अंतर्कलह कांगड़ा विधायकों की अनदेखी करार दिया है। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे पहले […]

You May Like