file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

विक्रमादित्य बोले- सत्ता से जुड़े कुछ लोग आए दिन मारकुटाई और उपद्रव फैलाकर कानून व्यवस्था को दे रहे हैं खुली चुनौती, करो कार्रवाई

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुलह के पूर्व विधायक जगजीवन पाल के साथ भाजपा के कुछ लोगों द्वारा की गई धक्का मुक्की की कड़ी आलोचना करते हुए प्रशासन से दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने को कहा है।

उन्होंने कहा है कि सत्ता से जुड़े कुछ लोग आए दिन मारकुटाई, और उपद्रव फैलाने में लगे है जो प्रदेश की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि सत्ता से जुड़े कुछ लोगों को आज कानून का डर नही रह गया है।उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सरकार का पूरा सरंक्षण है वह बेकोफ लोगों में डर और भय फैलाने में लगें है।


विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुल्लू में भी पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोगो पर भाजपा के कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था।उन्होंने कहा कि जब एक पूर्व विधायक ही आज प्रदेश में सुरक्षित नही रह गया है तो आम लोगों का जीवन तो पूरी तरह राम भरोसे है।

उन्होंने दोषी लोगों लोगों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करने व प्रदेश को भय मुक्त करने की मांग प्रशासन से की है।
विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को दरुस्त करने व प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश देने का आग्रह किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला के समीप शोघी में बस और बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत

Sat Sep 4 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला के शोघी में आशियाना रेस्टोरेंट के पास एक बाइक निज़ी बस से टक्करा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा घायल है। मृतक की पहचान राजेश कुमार निवासी गांव घटा धार जिला सिरमौर के रूप में […]

You May Like

Breaking News