file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

शिमला के भट्टाकुफ्फर में “हिट एंड रन” का मामला, गाड़ी टक्कर मारकर फरार, व्यक्ति की मौके पर मौत

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राजधानी शिमला के भट्टाकुफर में पैदल जा रहे पीडब्ल्यूडी के एक कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित घटनास्थल से फरार हो गया।

मृतक की पहचान राजुकमार (47) निवासी गांव मरुठी भट्टाकुफर के रूप में हुई है। वह पीडब्ल्यूडी के ढली स्थित कार्यालय में चौकीदार था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार रात्रि 12 बजे के करीब पैदल जा रहा था। तभी भट्टाकुफर में फल मंडी के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया।

टक्कर लगने से राजकुमार सड़क के बीचों-बीच गिर गया था। पीछे से आ रहे वाहन सवारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस राजकुमार को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुट कर टक्कर लगाने वाली गाड़ी का पता लगा रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

इस सम्बंध में थाना ढली में आईपीसी की धारा 279, 337, 304ए और 187 मोटर व्हीकल एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल ने केंद्र को बंद किया NPS कंट्रीब्यूशन फंड, अब प्रदेश में OPS लागू

Mon Apr 17 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल सरकार में राज्य में पूरी तरह से पुरानी पेंशन लागू कर दी है। सरकार ने कार्यालय आदेश जारी कर केंद्र सरकार को दिया जाने वाला NPS कंट्रीब्यूशन फंड न देने के आदेश जारी कर दिए हैं। कार्यालय आदेश में साफ साफ लिखा गया है कि राज्य […]

You May Like

Breaking News