IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

BJP MLA बिक्रम सिंह ठाकुर ने CM से माफी न मांगी तो युवा कांग्रेस करेगी उन के आवास का घेराव- निगम भंडारी

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने पूर्व भाजपा सरकार एवम उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर द्वारा प्रदेश सरकार के विरोध में किए गए प्रदर्शन एवम माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी धर्मपत्नी को लेकर लगाए गए अभद्र नारो पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि विरोध करने का अधिकार हम सभी को हैं परंतु विरोध की आढ़ में अभद्र भाषा का उपयोग करना कहा तक उचित है????

नेगी निगम भंडारी ने कहा कि इस तरह की भाषा का उपयोग करके संस्कारवान पार्टी ने अपने संस्कारों का परिचय दिया है।
नेगी निगम भंडारी ने कहा कि भाजपा सरकार एवम पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह को अपनी इस हरकत पर शर्मिंदगी होते हुए माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवम उनकी धर्मपत्नी से माफ़ी मांगनी चाहिए।

सरकार द्वारा डिनोटिफाइ किए जा रहे संस्थानों को ले कर भाजपा के आरोपों पर नेगी निगम भंडारी ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में व्यवस्था परिवर्तन को लेकर कार्यपद हैं। राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्य करना हमारा मकसद नहीं है।

नेगी निगम भंडारी ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने अंतिम के चार पांच महीनों में 900 के करीब संस्थानों को बिना बजट प्रावधान के खोला है। सभी पैरामीटर को दरकिनार करके प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम किया है।
नेगी निगम भंडारी ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार प्रदेश की आम जनता पर पचतहर हजार करोड़ रुपए का कर्जा छोड़ कर गई हैं । ऐसी परिस्थितियों में इन संस्थानों को सफलतापूर्वक चलाना नामुमकिन है।

नेगी निगम भंडारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सर्वप्रथम घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को प्राथमिकता देते हुए सभी फैसले को ले रही हैं।
प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी के आदेशानुसार पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया व पुतले जलाये गए ।

शिमला में ज़िलाधीश कार्यालय के बाहर पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री व उनकी धर्म पत्नी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव महेश ठाकुर व शिमला शहरी युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप चौहान के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन व पुतला जलाया गया।

उन्होंने पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर से सार्वजनिक तौर पर तुरंत माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनका घेराव करते हुए उन्हें काले झंडे दिखा कर उनका विरोध किया जाएगा।
महेश ठाकुर ने पूर्व भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों तक पूर्व मुख्यमंत्री जयराम और उनके मंत्री कुंभकरणी नींद में सोए रहेए अंतिम वर्ष में चुनावो से पूर्व बौखलाहट में वित्तीय व बजट विभाग की बिना सहमति के प्रदेश की जनता को गुमराह कर सरकारी दफ्तरों को खोलने की झूठी घोषणाएं की।
महेश ठाकुर ने कहा कि जयराम सरकार ने पिछले 5 वर्षों में प्रदेश के ऋण को दोगुना करके जनता के ऊपर बोझ डाला है और आज प्रदेश में 75 हजार करोड़ से अधिक का ऋण हो गया हैं।
महेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व सरकार पूरी मजबूती के साथ अपने सभी वादों को पूरा करेगी।भाजपा को इसकी कोई चिंता नही करनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव शिवम राणा, प्रदेश सचिव दलीप चौहान, ईशान सिंघा व रितेश आज़ाद प्रदेश प्रवक्ता पंकज वर्मा शिमला शहरी युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहित सेखड़ी, सचिव रवि दत्त, विकास, प्रेम दिनेश व अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

गोबर खरीदने का इंतजार कर रही है जनता कब खरीदेगी कांग्रेस- सुरेश कश्यप

Wed Dec 28 , 2022
20 दिन के कार्यकाल में कांग्रेस ने सिर्फ एक काम किया है कार्यालय बंद बंद और बंद  एप्पल न्यूज़, नाहन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों कार्यालय बंद किए इससे जनता को काफी असुविधा का सामना […]

You May Like

Breaking News