शिमला के समीप शोघी में बस और बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला के शोघी में आशियाना रेस्टोरेंट के पास एक बाइक निज़ी बस से टक्करा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा घायल है।

मृतक की पहचान राजेश कुमार निवासी गांव घटा धार जिला सिरमौर के रूप में हुई है। जबकि घायल व्यक्ति कृपाराम को सीएचसी शोधी से आईजीएमसी हॉस्पिटल ले जाया गया है।

निजी बस नंबर HP-62-7484 और बाइक HP-63B 5673 की टक्कर हुई है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में नही खुलेंगे स्कूल, कैबिनेट ने लिया स्कूलों को बंद रखने का फैसला, नवम्बर तक कोरोना की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य

Sat Sep 4 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में अभी स्कूल नहीं खुलेंगे। कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए सरकार ने फ़िलहाल स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। स्कूलों को बंद रखने की तारीख […]

You May Like

Breaking News