HPTDC मुख्यालय स्थान्तरित करना दीर्घकालीन सोच का ऐतिहासिक निर्णय – त्रिलोक सूर्यवंशी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, बैजनाथ कांगडा

जिला कांग्रेस कमेटी जिला कांगड़ा के निवर्तमान उपाध्यक्ष एवं राज्य मीडिया प्रभारी हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम का कार्यालय धर्मशाला को स्थान्तरित करना सुक्खू सरकार का दीर्घकालीन सोच का ऐतिहासिक निर्णय है।

इस ऐतिहासिक निर्णय का श्रेय जिला कांगड़ा के तेजतर्रार, गतिशील नेता हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष एवं हिमाचल पर्यटन विकास बोर्ड के अध्यक्ष आर एस बाली जी की दूरगामी सोच को जाता है।


त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि आर एस बाली जी ने अपनी दृढ़ कार्यक्षमता से पहली बार निगम को वर्षों से चल रहे घाटे से उबारा है और निगम का मुख्यालय को स्थान्तरित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि दीर्घकालीन सोच रखने वाले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सत्ता में आते ही कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का निर्णय लिया था और अब पर्यटन विकास निगम का मुख्यालय स्थान्तरित करने का फैसला उक्त निर्णय की पुष्टि करता है।
त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि कांगड़ा जनपद पर्यटन की दृष्टि से आत्याधिक महत्वपूर्ण है और हर वर्ष लाखों देशी विदेशी पर्यटक कांगड़ा घाटी में घूमने आते हैं।

ऐसी स्थिति में पर्यटकों को अधिक से अधिक सुविधा देने के लिए पर्यटन विकास निगम का मुख्यालय स्थान्तरित करना दीर्घकालीन सोच रखने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और इनके ऊर्जावान सहयोगी हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के अध्यक्ष की दूरगामी सोच का परिणाम है और यही व्यवस्था परिवर्तन का संकेत है।
त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि इसी भांति हर विभाग का एक एक मुख्यालय / निदेशालय हर जिला में स्थान्तरित किया जाना चाहिए इससे राजधानी शिमला का बोझ भी घटेगा और आमजनमानस को सुविधा भी मिलेगी तथा भविष्य में शिमला को पर्यटन राजधानी के रूप में अधिक से अधिक विकसित भी किया जा सकता है ।

Share from A4appleNews:

Next Post

जिला परिषद में उठा मुद्दा नारकंडा में लगे "एंटी हेल गन", बैठक से नदारद अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

Sat May 3 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला जिला परिषद शिमला की त्रैमासिक बैठक का आयोजन आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन सभागार में किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी ने की। बैठक से पूर्व सदन ने पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 […]

You May Like

Breaking News