file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

करसोग के सांविधार में महिलाओं को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, करसोग

मंडी ज़िला की करसोग तहसील की दूर दराज़ ग्राम पंचायत सांविधार (जस्सल)में महिलाओं व स्कूली छात्राओं को महामारी के समय स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए ‘वो दिन’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में केन्द्र की अधिकारी चम्पा देवी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रही।

वहीं कार्यक्रम में जागृति महिला मंडल शिगलिनाल , जस्सल महिला मंडल , लक्ष्मी और नैना माता स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर चम्पा देवी ने महामारी तथा इससे जुड़ी प्रत्येक समस्या के हर पहलू के प्रति महिलाओं को जागरूक किया।

उन्होंने इसके प्रति संकोच नहीं बल्कि जागरूक होकर जानकारी इकठ्ठा करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सदस्य कृष्णा देवी व पंचायत की प्रबुद्ध जनता उपस्थित रही।
इस दौरान जागृति महिला मंडल शिगलिनाल की करीब 10 महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया और विभिन्न स्थानों से प्लास्टिक के रैपर्स व अन्य कूड़ा कचरा एकत्र कर सफ़ाई की गई। साथ ही विभिन्न स्थानों पर महिला मंडल की महिलाओं द्वारा बोरियों से तैयार किये गए कूड़ादान रखे गए ताकि प्लास्टिक व अन्य कूड़े कचरे के फैलाव मो रोका जा सके। महिला मंडल की सचिव सत्या वर्मा ने कहा कि जागृति महिला मंडल द्वारा समय-समय पर विभिन्न समाज हित से जुड़े विभिन्न कार्य किये जाते हैं और भविष्य में भी इन प्रयासों को जारी रखा जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM जयराम का ऐलान- हिमाचल में यदि इसी रफ्तार से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते रहे तो लगेगी बंदिशें

Fri Dec 31 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला विश्व भर में कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए डब्ल्यूएचओ ने रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की है तो वही बीते 24 घंटों में भारतवर्ष में भी 13 फ़ीसदी से ज्यादा औमिकरोन के मामले सामने आए हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में इस वैश्विक महामारी तथा तीसरी […]

You May Like

Breaking News