बाहरा विश्वविद्यालय में वैक्सीन ड्राईव, 150 को लगाई कोविड डोज

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सोलन

कोरोना महामारी से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत सोलन के वाकनाघाट स्थित बाहरा विश्वविद्यालय में शनिवार को टीकाकरण अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाहरा विश्वविद्यालय परिसर में यहां के कर्मचारी, अधिकारियों व आसपास के लोगों का टीकाकरण किया गया।

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी गौरव बाली ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान कुल 150 लोगों को करोना वैक्सीन लगाई गई। जिसमें विश्वविद्यालय के कर्मचारी अधिकारी विश्वविद्यालय के छात्र व आसपास के लोग शामिल रहे।

उन्होंने कहा कि विश्व विद्यालय के चेयरमैन गुरविंदर बहारा के दिशा निर्देशों पर बहरा विश्वविद्यालय हर समय सामाजिक कार्यों के लिए तत्पर रहता है। ऐसे में आगामी समय में भी आसपास के लोगों के लिए यहां पर स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर फिर से टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा ताकि आसपास के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ सुपरवाइजर जयंत कुमार, बाहरा विश्वविद्यालय की रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर निवेदिता चंदेल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

1.36 किलोग्राम अफीम के साथ मलोखर बिलासपुर क्षेत्र का प्रमुख तस्कर गिरफ्तार

Sun Jun 27 , 2021
एप्पल न्यूज़, सुरेन्द्र जम्वाल बिलासपुर जिला की एसआईयू टीम ने 1.36 किलोग्राम अफीम के साथ मलोखर क्षेत्र के प्रमुख तस्कर को गिरफ्तार किया। व्यक्ति अपनी कार में लाडाघाट से मलोखर की तरफ जा रहा था। कुछ ही दूरी पर एसआईयू टीम प्रभारी अनिल, राजेश ठाकुर, राकेश चंदेल व विनय कुमार […]

You May Like

Breaking News