file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

CM सुक्खू व Dy. CM अग्निहोत्री ने सचिवालय में संभाला पदभार, बोले-भ्रष्टाचार रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करेगी सरकार, जल्द लाएंगे “ट्रांसपेरेंसी एक्ट”

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सचिवालय में पदभार ग्रहण कर लिया है। सीएम 11 बजें सचिवालय पहुंचे। सीएम के सचिवालय पहुंचने पर महिला पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी पदभार संभाला।

पदभार संभालने के बाद सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि एक गरीब परिवार का व्यक्ति भी मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेगा, यह उन्होंने कभी सोचा नहीं था। उन्होंने मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाने के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया।

सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी। इसके लिए जल्द ट्रांसपेरेंसी एक्ट लाया जाएगा।


CM ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों से सीख कर सरकार को आगे चलाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, विप्लव ठाकुर, कुलदीप कुमार जैसे सभी वरिष्ठ नेताओं से मिलकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
उन्होंने कहा की जल्द बैठक कर मंत्रिमंडल का गठन कर लिया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी ने जो भी वायदे जनता से किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा।

वंही प्रदेश के पहले उपमुख्यमंत्री ने भी साढ़े ग्यारह बजें के करीब कुर्सी पर बैठे। मुकेश ने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में ओपीएस का वादा पूरा होगा। उन्होंने कहा कि जल्द अगर मंत्रिमंडल का गठन नहीं होता है तो केवल दो लोग भी कैबिनेट कर सकते हैं।

उनकी सरकार चलेगी दौड़ेगी और परफॉर्म भी करेंगी कोई परिंदा इस पर चोंच नहीं मार सकता। जो भी वादे किए गए हैं पूरे किए जाएंगे। प्रियंका और राजीव शुक्ला से मीटिंग हुई हैं। हर वादा पूरा किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- सुक्खू का बड़ा फैसला- हिमाचल सदन और भवन में अब MLA को भी चुकाने होंगे आम आदमी जितने पैसे

Mon Dec 12 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह प्रदेश सचिवालय में सभी विधायकों के साथ बैठक की। इसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि अब हिमाचल सदन और हिमाचल भवन में विधायकों को भी आम आदमी जितने पैसे चुकाने होंगे। इससे […]

You May Like

Breaking News