IMG_20250501_120218
IMG-20250530-WA0009
file_00000000784861f8b70cfecce65018fe (1)
previous arrow
next arrow

सांसद बना तो सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने के लिये दिल्ली में बागवानों की आवाज को प्रमुखता से उठाऊँगा- विक्रमादित्य

file_00000000934c61f8b77af5384f2a351e
file_00000000a3d461f9a909a929a40f939d
file_0000000006c861fb9906286a4ab087a2
file_000000006e746230a2a51781dd51f8fa
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू
मण्डी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि सांसद बनने के बाद वह विदेशों से आने वाले सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने के लिये प्रदेश के बागवानों की आवाज को प्रमुखता से उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि कुल्लू में फल उत्पादकों के लिये कोल्ड स्टोर बने,एक बड़ा सेब व अन्य फलों का जूस सयंत्र बने यह भी उनकी प्राथमिकता में है।

उन्होंने कहा कि युवाओ को घर द्वार पर रोजगार उपलब्ध हो,स्वरोजगार के द्वार खुले यह उनका मण्डी संसदीय क्षेत्र के लिये विजन है।

कुल्लू जिला के भूट्टी, वनोगी देवरी ,न्यूली,पुखरी,तलाडा व जीवी में अपनी चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनका विकास का विजन सबके सामने है, जबकि भाजपा की प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का ही जाप कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीति कोई पेशा नही है जन सेवा का एक बड़ा माध्यम है।

इसके लिए लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को देखना व समझना पड़ता है। उन्होंने कहा देव संस्कृति का सरंक्षण करना हमारा परम् धर्म है।


विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करती है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर आरोप लगाया कि वह अपनी प्रत्याशी कंगना की हार देख कर बौखला गए है और अब वह मण्डी में क्षेत्रवाद की राजनीति कर रहें है।
विक्रमादित्य सिंह ने कंगना के उस वक्तव्य पर जिसमें वह कह रही है कि एक ही परिवार कुर्सी से चिपके रहना चाहते हैं ,पर कहा है कि प्रदेश के लोगों ने स्व वीरभद्र सिंह को छह बार मुख्यमंत्री के तौर पर चुना।

सांसद प्रतिभा सिंह को मण्डी से 3 बार सांसद के तौर पर चुना। उन्होंने कहा कि कंगना ऐसे बयान देकर प्रदेश के जनमत व 70 लाख लोगों की भावनाओं का अपमान कर रही है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी का भी यह कह कर अपमान कर रही है कि देश मे जो भी विकास हुआ है वह सब 2014 के बाद ही हुआ है।

यह कहना कि देश को आजादी भी 2014 में ही मिली स्वतंत्रता सेनानियों का घोर अपमान है जो कभी सहन नही किया जा सकता।
————————————————————————–^
इससे पूर्व गत सांय विक्रमादित्य सिंह ने मनाली के सिमसा पंचायत में जन सम्पर्क में लोगों से उन्हें वोट देने कि अपील की। सिमसा के लोगों ने विक्रमादित्य सिंह का गर्म जोशी से स्वागत करते हुए उन पर अपना पूरा विश्वास जताते हुए कहा कि सिमसा पंचायत की समस्याओं को दूर करेंगे।

उन्होंने बताया कि जब से कंगना ने यहां अपना घर बनाया है तभी से यहां विशेष तौर पर उनके पड़ोसियों का जीना बेहाल हो गया है। यहां लोगों की आजादी पर अंकुश लग गया है।

उन्होंने बताया कि कंगना ने यहां लोगों पर पुलिस मामले तक बनाएं है। वह यहां एक तानाशाह की तरह लोगों से व्यवहार करती है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
विक्रमादित्य सिंह ने सिमसा पंचायत के लोगों को आश्वासन दिया कि सांसद बनने के बाद वह इस पंचायत में सड़क,पेयजल के साथ साथ अन्य जन उपयोगी सुविधाओं का विस्तार करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी से डरने की कोई आवश्यकता नही है वह उनके अधिकारों का पूरा सरंक्षण करेंगे।

उल्लेखनीय की भाजपा प्रत्याशी कंगना ने अपना नया घर यही बनाया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बधाई- रामपुर बुशहर की मोनिका नेगी ने कजाकिस्तान में बॉक्सिंग में जीता "कांस्य पदक" ननखड़ी से है मोनिका नेगी

Mon May 20 , 2024
एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर रामपुर बुशहर की होनहार बॉक्सर मोनिका नेगी ने एक और कांस्य पदक अपने नाम कर रामपुर बुशहर और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस बार मेडल कजाकिस्तान में हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता है। “कांस्य पदक” जीतने वाली मोनिका नेगी मुलता जिला शिमला में […]

You May Like