file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

बाहरा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित वेबीनार में शैफ डॉ कविराज खिलानी ने समग्र व पौष्टिक आहार पर दी जानकारी

4
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सोलन

सोलन के वाकनाघाट स्थित बाहरा विश्वविद्यालय द्वारा बाहरा विश्वविद्यालय कनेक्ट सीजन वन के तहत एक वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं को देश के प्रसिद्ध शैफ डॉक्टर कविराज खिलानी द्वारा समग्र आहार व पौष्टिक आहार (Holistic cooking and we’ll ness approach) को लेकर जानकारियां दी गई। डॉक्टर कविराज खिलानी देश के पहले ऐसे शख्स हैं जिन्होंने कलर टीवी पर कुकिंग शो की शुरुआत की थी।

इस वेबीनार में उन्होंने कुकिंग, फूड हैबिट व प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खानपान को लेकर अहम जानकारियां दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यह बताया कि किस प्रकार के खाने पीने से कोरोना काल के दौरान शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है।

वर्तमान में कोरोना काल में हर व्यक्ति (इम्यूनिटी) प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए अलग अलग तरीके से खानपान कर रहा है। ऐसे में डॉ. खिलानी द्वारा दी गई जानकारी बच्चों के लिए काफी अहम रही। साथ ही उन्होंने स्वस्थ शरीर को रखने के लिए बैलेंस डाइट को लेकर भी जानकारियां प्रदान की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार के खाने से हम सेहतमंद व स्वस्थ रह सकते हैं।

डॉक्टर खिलानी द्वारा दी गई जानकारी से बच्चों का ज्ञान बढ़ा और उन्होंने भविष्य में उनके द्वारा दी गई जानकारियों को अपने कैरियर में अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान विश्वविद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण दिवस होने के चलते पर्यावरण के प्रति सचेत रहने को लेकर भी जानकारियां दी गई। साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई। रायत बाहरा ग्रुप के डायरेक्टर अमित अटवाल ने सभी का आभार जताया और इस पूरे रविवार को संचालन किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

विश्व पर्यावरण दिवस - हिमाचल में प्लास्टिक से बनाई 190 KM सड़क, पर्यावरण बचाने के लिए बाय-बैक पाॅलिसी से खरीदा 1,35,600 KG प्लास्टिक- पंत

Sat Jun 5 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला विश्व पर्यावरण दिवस, 2021 के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला में वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान सचिव पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के.के. पन्त ने की।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए के.के. पन्त ने कहा कि यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News