file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी “हिमाचल दिवस” की बधाई

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचलवासियों को 77वें हिमाचल दिवस की बधाई दी है।
राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि के नाम से मशहूर हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक सुंदरता व समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए विख्यात है।

उन्होंने कहा कि सरल व मेहनतकश प्रदेशवासियों का राज्य के विकास में उल्लेखनीय योगदान है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेशवासियों के रचनात्मक सहयोग के फलस्ववरूप भविष्य में भी यह राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।

उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की संपन्नता और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने संदेश में प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की बधाई देते हुए राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए भाईचारा और एकता बनाए रखने पर बल दिया

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी

Sun Apr 14 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज भारत के संविधान निर्माता, डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जंयती पर शिमला के चौड़ा मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने न केवल भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका […]

You May Like

Breaking News