file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

ब्रेकिंग- शिमला स्मार्ट सिटी की होगी CBI जांच- भाजपा सरकार का सबसे बड़ा घोटाला- हर्ष महाजन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने कहा कि शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। बिना टेंडर कार्य दिए गए और कोई भी कार्य पूरा नहीं किया गया। हर कार्य मे खुले तौर पर धांधलियां हुई है।
उन्होंने साफ कहा कि कॉंग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हुई धांधलियों की सीबीआई जांच की जाएगी।


हर्ष महाजन ने हैरानी जताते हुए कहा कि खुद शिमला से विधायक सुरेश भारद्वाज शहरी विकास मंत्री हैं और उनके सामने ही इस तरह के घोटाले हो रहे हैं।
भाजपा सरकार दावे तो बड़े बड़े कर रही थी लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ। न शिमला में कोई पार्किंग बनी न कोई पुल। विकास के नाम पर केवल घोषणाएं हो रही हैं। जो भी विकास कार्य हुए हैं वह सब वीरभद्र सिंह की देन हैं।
उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला भी पूरी तरह से फेल हुआ है। न पानी दिया न सड़कें बनी न सफाई व्यवस्था न कोई और काम। निगम का कार्यकाल समाप्ति पर है और अब उन्हें शिलान्यास करने की फुर्सत मिल रही है। एक भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ केवल पूर्व कनग्रेस सरकार के कार्यों का श्रेय लेने में जुटे हैं। पांचवे साल में कौन शिलान्यास करता है।
उन्होंने सुरेश भारद्वाज पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपने कार्यकाल में एक भी प्रोजेक्ट लेन में सफल नहीं हुए।

Share from A4appleNews:

Next Post

युवाओं को रोजगार प्रदाता बनाने में अहम भूमिका निभा रही मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना- जय राम ठाकुर

Fri May 6 , 2022
मुख्यमंत्री ने बाहरा विश्वविद्यालय में हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त प्लेसमेंट अभियान कार्यक्रम को सम्बोधित किया एप्पल न्यूज़, सोलन प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हिमाचल प्रदेश के युवा रोजगार के पीछे भागने की बजाय रोजगार प्रदाता बन सकें। यह बात मुख्यमंत्री जय […]

You May Like

Breaking News