IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

10वीं परीक्षा में घुमारवीं SVM हटवाड के आदित्य संख्यान ने 692 अंक हासिल कर प्रदेश भर में पाया दूसरा स्थान

एप्पल न्यूज़, रंजू जम्वाल बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है जिसमें बिलासपुर के घुमारवीं उपमण्डल के तहत सरस्वती विद्या मंदिर हटवाड के छात्र आदित्य संख्यान ने 700 में से 692 अंक हासिल कर प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है और अपने माता पिता व गुरुजनों का नाम रोशन करने का काम किया है।

गौरतलब है कि आदित्य संख्यान के पिता सुनील दत्त एक सरकारी स्कूल में शास्त्री के अध्यापक है जबकि माता सुषमा गृहणी है।

10वीं क्लास की परीक्षा परिणामों में 700 में से 693 अंक हासिल कर मंडी जिला से सम्बंध रखने वाली दो छात्राएं प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है।

वहीं बिलासपुर के आदित्य संख्यान केवल 01 अंक से पीछे रहते हुए 692 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की है. वहीं आदित्य ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय भगवान का आशीर्वाद, माता-पिता व गुरुजनों के साथ को दिया है।

वहीं आदित्य संख्यान बड़े होकर जज बनना चाहते है ताकि न्यायालयों में लंबित पड़े केसों के चलते जिन लोगों को इंसाफ नहीं मिल पा रहा उन्हें इंसाफ दिलाना है।

वहीं आदित्य की इस कामयाबी पर उनके माता पिता काफी खुश है और रोजाना 06-06 घंटे की आदित्य की मेहनत व गुरुजनों के पूरे सहयोग को ही इसकी उपलब्धि का मुख्य कारण बता रहें हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने पुलिस विभाग की 160 करोड़ लागत की 43 योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए, संजौली को मिला पुलिस थाना

Wed Jun 29 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्य सरकार प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में पुलिस बल के आधुनिकीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा राज्य के विभिन्न भागों में पुलिस विभाग की लगभग 160 करोड़ रुपये लागत की […]

You May Like

Breaking News